हापुड़ में 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व गोकशी में इस्तेमाल हथियार बरामद
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश इरफान को गिरफ्तार किया है ये बदमाश साथियों के साथ मिलकर चोरी, डकैती, पशु चोरी, गोकशी आदि घटनाओं को अंजाम दिया करता था। क्षेत्र में इन घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाता था हाल ही में भी थाना गढ़मुक्तेश्वर में ऐसे कई मुकदमे चल रहे थे, जिसको लेकर स्वाट टीम व गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस सतर्क हो चुकी थी और एसपी हापुड़ द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया और पुलिस को सूचना मिली कि इरफान किसी घटना को अंजाम देने जा रहा तो स्वाट टीम व गढ़ पुलिस ने मेरठ रोड पर चेकिंग शुरू कर दी और पुलिस को कामयाबी मिल ही गयी, पुलिस ने शातिर बदमाश इरफान को अरेस्ट कर लिया, जिसके कब्जे से तमंचा,कारतूस व गौवध के उपकरण भी बरामद किए।

बदमाश पर है 27 मुकदमे दर्ज
आपको बता दें कि बदमाश पर करीब 27 मुकदमे दर्ज है और क्षेत्र में चोरी, डकैती, गौवध जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका था और पुलिस ने क्षेत्र में हो रही घटनाओं को लेकर मुकदमे दर्ज किए थे स्वाट टीम व गढ़ पुलिस को आज सफलता हाथ लग ही गई। पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर राहत की सांस ली और बदमाशों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि साथियों के साथ मिलकर गांव दोताई के जंगलों में गौवध किया था, गांव अब्दुल्लापुर में भैंस चोरी की थी, और चोरी जैसे कई घटना को कबूला। अब तक 200 से 250 पशुओं को भी काटने की बात कबूली है, फिलहाल पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और राहत की सांस ली है।












Click it and Unblock the Notifications