हापुड़ के महिला अस्पताल में बिस्तरों पर आराम फरमा रहे हैं कुत्ते, देखें VIDEO
हापुड़। यूपी में सरकारी अस्पतालों की स्थिति किस कदर खराब है ये किसी से छिपा नहीं हैं। एक ओर जहां सरकारी अस्पतालों और स्वस्थ्य सेवा के लिए जनता को जागरुक करने के लिए सरकार पानी की तरह पैसा बहा रहा हैं वहां अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सरकार की फजीहत करा रही है। इस बार खबर उप्र के हापुड़ से है जहां राजकीय महिला अस्पताल के बेड में महिला पेशेंट की जगह कुत्ते आराम करते दिखे। हालांकि मामला संज्ञान में आने बाद सीएमओ ने जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की बात कही है।

जिले में बने राजकीय महिला अस्पताल में मरीजों की जगह बेड पर आवारा कुत्ते सो रहे हैं। लेकिन महिला अस्पताल के डॉक्टरों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। यहां पर किसी भी अधिकारी ये कर्मचारी ने इन कुत्तों को भगाने तक की जहमत उठाना उचित नहीं समझा। ऊपर दिए वीडियो में राजकीय महिला अस्पताल में मरीजों के लिए बने बिस्तरों पर कुत्तों आराम करते हुए देखा जा सकता है। इस संबंध में जब सीएमओ राजवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले में जांच के बाद दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications