Naag Nagin News: अपने नाग को बचाने के लिए गांव वालों से भिड़ी नागिन, लेकिन दोनों हार गए जिंदगी की जंग

यूपी के हमीरपुर में कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक नलकूप पर कब्जा जमाए नाग-नागिन को हटाने के लिए गांव वाले पहुंचे तो नागिन उनके पीछे दौड़ पड़ी।

hamirpur naag nagin story: नाग और नागिन की कहानी अक्सर आपने या तो फिल्मों में देखी होगी, या फिर किस्से-कहानियों में सुनी होगी। कुछ ऐसी कहानियां सुनी होंगी, जिनमें किसी नाग के मरने पर नागिन बदला लेती है या फिर टीवी पर दोनों की प्रेम कहानी देखी होगी। लेकिन, क्या कभी आपने असलियत में ऐसा सुना है कि अपने नाग को बचाने के लिए कोई नागिन लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों से ही भिड़ जाए। यूपी के हमीरपुर में कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक नलकूप पर कब्जा जमाए नाग-नागिन को हटाने के लिए गांव वाले पहुंचे तो नागिन उनके पीछे दौड़ पड़ी।

नाग नागिन ने जमाया नलकूप पर कब्जा

नाग नागिन ने जमाया नलकूप पर कब्जा

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये पूरी कहानी नजर आ रही है। मामला हमीरपुर जिले की राठ तहसील का है। इलाके के लोगों ने बताया कि यहां एक नलकूप के पास नाग-नागिन का जोड़ा पिछले काफी दिनों से रह रहा था। जब भी कोई ग्रामीण उस नलकूप के पास जाता, तो दोनों की फुंकार सुनकर डर के मारे वापस लौट जाता।

'नागिन को जिंदा छोड़ दिया, तो वो बदला लेगी'

'नागिन को जिंदा छोड़ दिया, तो वो बदला लेगी'

काफी दिनों तक जब यही सब चलता रहा, तो ग्रामीणों ने फैसला लिया कि दोनों नाग-नागिन को वहां से हटाने के लिए उन्हें मार दिया जाए। गांव के बुजुर्ग लोगों ने सुनी-सुनाई कहानियों के आधार पर आगाह किया कि अगर नाग को मारने के बाद नागिन को जिंदा छोड़ दिया, तो वो बदला लेगी। इसलिए, तय किया गया कि पहले नाग को मारा जाएगा और उसके बाद नागिन को।

गांव वालों के पीछे फुंकार मारकर दौड़ी नागिन

गांव वालों के पीछे फुंकार मारकर दौड़ी नागिन

गांववालों ने बताया कि तय दिन के मुताबिक, कुछ लोग लाठी डंडों से लैस होकर नलकूप पर पहुंचे और नाग-नागिन की तलाश शुरू की। कुछ देर की खोजबीन के बाद गांव वालों को नाग नजर आया और जैसे ही उन्होंने उसे मारने के लिए लाठी उठाई, तुरंत वहां नागिन पहुंची और गांव वालों के पीछे फुंकार मारकर दौड़ पड़ी। हालांकि, नागिन की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई और गांव के लोगों ने खुद को बचाते हुए पहले नाग को मारा और इसके बाद नागिन को भी मार दिया।

मारने के बाद किया गया दोनों का अंतिम संस्कार

मारने के बाद किया गया दोनों का अंतिम संस्कार

इसके बाद विधि-विधान के मुताबिक नाग और नागिन का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि नलकूप के मालिक ने नाग और नागिन को वहां से हटाने के लिए सपेरों और झाड़फूंक करने वालों की भी तलाश की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। नाग और नागिन की वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल था और काफी सोच विचार के बाद ही दोनों को मारने का फैसला लिया गया था। (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+