गुड्डू जमाली ने BSP में की घर वापसी, अब आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में उतारेगी बसपा

गुड्डू जमाली ने BSP में की घर वापसी, अब आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में उतारेगी बसपा

लखनऊ, 27 मार्च: शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का साथ छोड़कर बीएसपी में रविवार को घर वापसी कर ली है। बीएसपी का दामन थामने वाले शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि गुड्डू जमाली ने हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीएसपी को झटका देते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का दामन थाम लिया था और मुबारकपुर सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव हारने के बाद गुड्डू जमाली ने आज ओवैसी का साथ छोड़ बीएसपी ज्वाइन कर ली।

Guddu Jamali return to Bahujan Samaj Party after losing from Mubarakpur seat

Recommended Video

    UP में Owaisi को लगा कैसा तगड़ा झटका ? UP क्यों नहीं बचा कोई नाम लेवा ! | वनइंडिया हिंदी

    बीएसपी का दामन थामने वाले शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है और लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। यह सीट समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने गुड्डू जमाली को आजमगढ़ उपचुनाव में उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव चल दिया है। माना जा रहा है कि मायावती का यह दांव अखिलेश यादव के लिए चुनौती है।

    दरअसल, आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव सांसद थे, लेकिन 22 मार्च को अखिलेश ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आपको बता दें कि शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली मूल रूप से आजमगढ़ के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता अधिवक्ता हैं। शाह आलम ने प्रारंभिक शिक्षा आजमगढ़ से ग्रहण की उसके बाद जामिया मिलिया विश्वविद्यालय से बीकॉम की शिक्षा ग्रहण के बाद एमबीए किया। 2012 में बसपा ने इनको मुबारकपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था, जहां से ये विधायक चुने गए। 2017 में फिर बसपा ने इनको टिकट दिया और वे चुनाव जीतकर विधायक बने। लेकिन किसी कारणों के चलते 25 नवंबर 2021 को उन्होंने बसपा से त्यागपत्र दे दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+