शादी के चंद घंटों बाद विधवा हुई दुल्हन, सड़क से खुरचनी पड़ी दूल्हे की बॉडी
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दूल्हे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि विमल का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। पुलिस को शरीर के टुकड़े खुरच कर निकालने पड़े। बता दें कि हादसा देखते ही दुल्हन बेहोश हो गई। वहीं, घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया।

घटना आगरा के कुरंचीतपुर मोड़ की है। बता दें कि रविवार को आगरा के ईदगाह क्षेत्र के रहने वाले विमल की बरात थाना सैयां के लाखन जाटव के घर आई थी। लखन की बेटी सरिता की शादी विमल के साथ हो रही थी। रात भर शादी की रस्मों के बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को सोमवार दोपहर का लंच कराया और करीब 3 बजे दुल्हन को विदा कर दिया। ट्रेवेल्स की कार से दूल्हा विमल और दुल्हन सरिता के साथ अन्य तीन लोग कार में बैठकर घर के लिए निकले। रास्ते में कुरंचीतपुर मोड़ पर दुल्हन को गाड़ी में बैठने पर उल्टी की दिक्कत हुई तो गाड़ी एक ढाबे पर रोक दी गई। ढाबे पर गाड़ी रुकने के बाद विमल टॉयलेट करने रोड क्रॉस कर चला गया।
रौंदते हुए निकल गया ट्रक
टॉयलेट करने के बाद विमल ने सड़क के दूसरी ओर नहीं देखा और यू हीं सड़क पार करने लगा। इसी बीच आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि विमल के शरीर के कई टुकड़े हो गए।
घर का बड़ा बेटा था विमल
विमल अपने घर में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई संजीव और अनिल हैं। हादसा होने के बाद का हाल देखने के बाद स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर ट्रक डाईवर को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया और अज्ञात ट्रक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। एसएसपी अमित पाठक ने बताया, सैयां क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान गई है। युवक की शादी उसी दिन हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications