VIDEO: बेटी के जन्म पर जश्न, नाच-गानों के साथ गृह प्रवेश कर पेश की मिसाल, मिली वाहवाही

हरदोई। हम आपको हरदोई के एक ऐसे परिवार से रूबरू करा रहे हैं जिसने बेटी के जन्म लेने पर ऐसा जश्न मनाया कि देखने वाले देखते रह गए। ऐसा परिवार जिसने वाकई में कन्या को गृहलक्ष्मी मान उसका भव्य गृहप्रवेश कराया । नवजात कन्या के गृहप्रवेश के वीडियो को हजारों लोग सोशल मीडिया पर देख चुके हैं। लोगों ने इस परिवार के लिए काफी वाहवाही की है।

Grih Pravesh celebration on birth of daughter in Hardoi

वीडियो में जो लोग ढोल नगाड़ों की धुन पर नाच रहे हैं वो हरदोई के रहने वाले मुकेश वर्मा का परिवार है। मुकेश वर्मा के पुत्र सत्यम की शादी कृति से दो साल पहले हुई थी। हाल ही में सत्यम और कृति को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई। परिवार में कन्या का जन्म होने पर मुकेश वर्मा के परिवार ने भरपूर जश्न मनाया।

Grih Pravesh celebration on birth of daughter in Hardoi

अस्पताल से घर में आने पर कन्या का भव्य ग्रह प्रवेश कराया जा रहा है जिसमें कन्या की मां कृति ने बाकायदा फीता काटकर घर के अंदर प्रवेश किया। परिवार के सदस्य फूलों की बारिश कर रहे हैं। साथ ही ढोल नगाड़ों की धुन पर नवजात कन्या की दादी व अन्य लोग थिरक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+