Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े युवक की हत्या, 3 बदमाशों ने मारी गोली, वारदात CCTV में कैद
Greater Noida Murder CCTV: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावर पहले युवक के पास पहुंचते हैं और फिर उस पर गोलियां चला देते हैं। लाइव मर्डर की यह तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।

ADCP सुधीर कुमार ने कहा, ''आज 24 फरवरी 2026 को सचिन और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते इकोटेक फर्स्ट थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव निवासी नितिन पर फायरिंग की। गोली लगने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम कर दी गई है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।''
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गाँव मे दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या! pic.twitter.com/qYB5ISjWXx
— Adv Vipin Nagar (@VipinNagarX) February 24, 2026
#WATCH | Sudhir Kumar, ADCP, Greater Noida says, "Today, on February 24, 2026, Sachin and his associates opened fire on Nitin, a resident of Luksar village, under the jurisdiction of the Ecotech First police station, due to an old rivalry. Nitin was seriously injured and admitted… pic.twitter.com/mNtku3mzOU
— ANI (@ANI) February 24, 2026
पुरानी रंजिश बना हत्या की वजह
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications