मैनपुरी: होली के दिन ग्राम प्रधान ने तीन लोगों को मारी गोली, एक की मौत
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जमीनी विवाद के चलते कुरावली के प्रधान केशवीर यादव व उसके भाई शिववीर यादव ने रामनरेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। रामनरेश को बचाने के लिए आए चचेरे भाई और भतीजे को भी घायल कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

ये था मामला
मामला मैनपुरी के औंछा और कुरावली थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित दो गांव का है। जमीनी विवाद के चलते गांव कमलपुर के प्रधान केशवीर यादव व उसके भाई शिववीर यादव ने रामनरेश यादव ग्राम छतारी थाना औंछा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतक के चचेरे भाई व भतीजे को भी गोली मारकर घायल कर दिया, जिन्हें पुलिस ने गम्भीर हालत में सैफई भर्ती कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पीएसी व अन्य थानों की पुलिस तैनात कर दी गयी, लेकिन हत्यारे अभी भी फरार हैं। लोगों व परिजनों के अनुसार कल दोपहर होली खेलने के बाद मृतक रामनरेश ट्रेक्टर लेकर खेतों पर जुताई करने चला गया था। आरोपी पक्ष के एक दर्जन से अधिक असलाहधारी लोगों रामनरेश के खेत पहुंचे और गाली गलौच करने लगे।

विरोध करने पर मारी गोली
विरोध करने पर आरोपियों ने रामनरेश यादव के गर्दन व सीने में दो गोली मार कर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुन पास में ही काम कर रहे मृतक के चचेरे भाई व भतीजे ने बचाव के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नही बख्शा। उन दोनों को भी गोली मारकर फरार हो गए। लोगों की सूचना पर जिले के आलाधिकारी व कई थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक रामनरेश के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अस्पताल भज दिया।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात
पुलिस ने गांव में खराब हालात देखते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। अनान फानन में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ताबड़तोड़ दबिशें दी रही है, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर हैं। मृतक रामनरेश की चार बेटियां थीं, सुरक्षा की दृष्टि से गाँव में 1 प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications