बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित इन जगहों के लिए गोरखपुर से होकर चलेंगी 3 दर्जन से अधिक ट्रेनें, देखें लिस्ट

Puja Special Trains List: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली और छठ पर्व पर होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पहले से ही कमर कस ली है। पूर्वोत्तर रेलवे के हेडक्वार्टर गोरखपुर से होकर एक दो नहीं बल्कि 38 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली,पंजाब सहित कई जगहों के चलेंगी जो लाखों यात्रियों की राह आसान बनाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से ही कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में 38 और पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी जो गोरखपुर से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से लखनऊ होकर 18 ट्रेनें जबकि मुंबई के लिए आठ ट्रेनें चलाई जाएंगी।

puja special train

पूजा स्पेशल ट्रेनें

गोरखपुर-रांची स्पेशल 19 अक्तूबर से दो नवंबर तक,रांची-गोरखपुर स्पेशल 18 अक्तूबर से एक नवंबर तक,मऊ अंबाला कैंट साप्ताहिक नौ अक्तूबर से 27 नवंबर तक, अंबाला कैंट-मऊ साप्ताहिक 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक,छपरा-अमृतसर साप्ताहिक छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक,अमृतसर-छपरा साप्ताहिक पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक,गोरखपुर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक नौ अक्तूबर से पांच नवंबर तक, डिब्रूगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक आठ अक्तूबर से पांच नवंबर तक, गोरखपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक, नई दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक, गोरखपुर-सीएसटी प्रतिदिन छह अक्तूबर से दो दिसंबर तक, सीएसटी-गोरखपुर प्रतिदिन छह अक्तूबर से 30 नवंबर तक, गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक,जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक नौ अक्तूबर से 27 नवंबर तक,आनंद विहार-सीतामढ़ी प्रति दिन पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक,सीतामढ़ी-आनंद विहार प्रति दिन पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।

वाराणसी मंडल के आजमगढ़, वाराणसी सिटी, बनारस, भटनी, बेलथरा रोड, बलिया, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ, प्रयागराज रामबाग एवं सीवान स्टेशनों पर बोतल क्रशर मशीन लगाई गई एवं यात्रियों को इसका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा कोचिंग डिपो एवं ट्रेनों में गहन साफ-सफाई की गई।

इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्टेशनों पर 'स्वच्छ रेलगाड़ी' थीम के अन्तर्गत ट्रेनों के प्रसाधनों में सफाई की गई। यात्रियों से फीडबैक प्राप्त किया गया एवं ओ.बी.एच.एस. स्टाफ का सम्मानित करने हेतु चिह्नित किया गया। विभिन्न संदेशात्मक पोस्टरों के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+