गोरखपुर - लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित ये ट्रेनें चलेंगी अपने निर्धारित समय से, देखें डिटेल
Indian Railway News: रेलवे ने कई ट्रेनों का पुनर्निधारण किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में इंजीनियरिंग ब्लाक दिये जाने के कारण 16 एवं 17 नवम्बर को 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस का तथा 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का पुननिर्धारण किया गया था, जिसे समाप्त कर दिया गया है। अब यह गाड़ियाँ अपने निर्धारित समय पर चलाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ मण्डल भीराखेड़ी-पलियाकलां स्टेशनों के मध्य रेलपथ पर जल जमाव के कारण गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया था। अब स्थिति में सुधार के फलस्वरूप 52262 एवं 52264 मैलानी-नानपारा सवारी गाड़ियों का संचलन 04 नवम्बर,2025 से, 52261 एवं 52263 नानपारा-मैलानी तथा 52259 विछिया-मैलानी एवं 52260 मैलानी-विछिया सवारी गाड़ियों का संचलन 08 नवम्बर,2025 से बहाल कर दिया जायेगा।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीतापुर को निगरानी के दौरान स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में 04 वर्ष
का नाबालिग लड़का लावारिस हालत में मिला, जिसे लड़के के परिजन के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 03 नवम्बर, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर को निगरानी के दौरान स्टेशन के गेट सं0 5 के पास 01 वर्ष का नाबालिग शिशु लावारिस हालत में मिला, जिसको चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।
03 नवम्बर को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 11123 में महिला यात्री का छूटा मोबाइल मिला, जिसे सीवान पोस्ट पर जमा किया गया। महिला यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के उपरान्त मोबाइल सुपुर्द किया गया। 03 नवम्बर, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 15129 में यात्री का छूटा बैग मिला, जिसे वाराणसी सिटी पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के उपरान्त बैग सुपुर्द किया गया। 03 नवम्बर, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 12555 में यात्री का छूटा बैग मिला, जिसे बस्ती पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के उपरान्त बैग सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications