गोरखपुर लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद को क्यों आया हार्ट अटैक, पति ने किया खुलासा, अब कैसी है हालत?
Kajal Nishad Heart attack News: गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार काजल निषाद को रविवार (07 अप्रैल) को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अब उनकी हालत पहले से स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।

काजल निषाद की 5 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी और वह बेहोश होकर गिर गई थीं। जिसके बाद उन्हें इलाज के दौरान ही हार्ट अटैक आया था। काजल की उम्र 41 साल है।
काजल के पति ने बताया क्यों आया पत्नी को हार्ट अटैक?
काजल के पति संजय निषाद का कहना कि उनकी पत्नी काजल को ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ीं पहले से कुछ परेशानियां हैं। हार्ट अटैक आने की वजह सम्भवत यही है। काजल के हालत के बारे में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जानकारी दी गई है।
पति संजय ने बताया कि काजल को रविवार रात करीब 9:45 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया था। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेदांता शिफ्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications