यूपी: शिवपाल यादव ने जिस हिस्ट्रीशीटर को दिया आशीर्वाद, रंगदारी मांगने के चक्कर में वो गया जेल

सुलतानपुर। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को राजनैतिक पटल पर आए महीने भर नही हुए हैं, लेकिन उस पर कलंक लगने शुरु हो गए हैं। हाल के दिनों में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने जिस हिस्ट्रीशीटर को अपना आशीर्वाद दिया था। कोतवाली पुलिस ने 10 लाख की रंगदारी मांगने के जुर्म में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। पार्टी शुरु होने से पहले ही चर्चा का केंद्र बनी हुई थी उपर से इस प्रकार की घटना ने सेक्युलर मोर्चा पर दाग लगाने का काम किया है।

यूपी: जिस हिस्ट्रीशीटर को शिवपाल यादव ने दिया था आशीर्वाद, रंगदारी मांगने के चक्कर में वो गया जेल

ग्रामप्रधान के घर चिट्ठी भेज मांगी थी रंगदारी

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के कबरी गांव से जुड़ा है। जहां के ग्राम प्रधान जय प्रकाश निषाद की पत्नी श्यामा देवी ने बीते एक अक्टूबर की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप के मुताबिक घटना की सुबह डाकिया उसके घर चिट्ठी लेकर आया। चिट्ठी खोली गई तो हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सिंह मुन्ना के जरिए प्रधान को धमकी दी गयी थी कि सात दिनों के अंदर वह अपने सहयोगी मोहित मिश्रा और केशरी उपाध्याय को भेजेगा। जिसे वह दस लाख रूपया दे दें, नहीं तो परिवार वालों को गोली मार दूंगा। इस मामले में श्यामा देवी के आरोप के आधार पर जितेंद्र सिंह मुन्ना, मोहित मिश्रा व केशरी उपाध्याय पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में जितेंद्र को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जिसकी रिमांड स्वीकृत कर सीजेएम आशारानी सिंह ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

यूपी: जिस हिस्ट्रीशीटर को शिवपाल यादव ने दिया था आशीर्वाद, रंगदारी मांगने के चक्कर में वो गया जेल

गांजा बरामदगी का चल रहा था केस

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से जुड़े 16 साल पुराने गांजा बरामदगी मामले में जितेंद्र सिंह मुन्ना के खिलाफ एसीजेएम प्रथम की अदालत से गैर जमानतीय वारंट चल रहा था। जिसमें उसकी गिरफ्तारी कर संबंधित अदालत में पेश किया गया। एसीजेएम प्रथम अनुराग कुरील ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+