आगरा में देवी की प्रतिमा खंडित करने पर बवाल, पुलिस के साथ पहुंचे हिंदु संगठनों के लोग

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में असामाजिक तत्वों द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। यहां असामाजिक तत्वों ने मंदिर में लगी प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना से गुस्साएं लोगों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

goddess statue damaged in agra, tension in area, police at spot

मामला आगरा के एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र का है। यहां मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने आर.बी डिग्री कॉलेज के पास मंदिर में देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया। गुरुवार की सुबह जब मंदिर में पुजा-अर्चना करने के लिए आए लोगों ने मुर्ति खंडित देखी तो घटना की जानकरी लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे गए और हंगामा करने लगे।

लोगों की सूचना पर कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस गुस्साएं लोगों को शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कहीं। पुलिस ने मौके पर नई प्रतिमा स्थापना करने की बात पर लोग शांत हुए। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+