Global Investor Summit 2023: मेहमानों को UP की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराएगी योगी सरकार

Global Investor Summit 2023: UPGIS में कई कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिनमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली और मुंबई के प्रमुख कलाकार भी शामिल हैं। इनमें भजन गायक हंसराज रघुवंशी भी शामिल हैं।

योगी आदित्यनाथ

Global Investor Summit 2023: उत्तर प्रदेश में 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इनवेस्टर समिट में देश ही नहीं विदेशों से आने वाले मेहमानों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से भी योगी सरकार परिचित कराएगी। इसकी तैयारी सरकार ने पूरी कर ली है। सरकार के अधिकारियों की माने तो जीआईएस से एक दिन पहले ही कई नामी कलाकार लखनऊ पहुंच जाएंगे जो उद्घाटन की शाम को अपनी प्रस्तुति से शमा बांधने का काम करेंगे।

संगीत संध्या में परफार्म करेंगे बाहर से आए कलाकर

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि कि देश के प्रमुख कलाकार 10 फरवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (यूपीजीआईएस-2023) की उद्घाटन शाम को आयोजित होने वाली संगीत संध्या में प्रस्तुति देंगे। घरेलू और विदेशी निवेशकों का मनोरंजन करने के अलावा, संगीतमय भोज यूपीजीआईएस के मेहमानों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराएगा। शिखर सम्मेलन 12 फरवरी तक चलेगा।

करीब 500 कलाकार देेंगे अपनी प्रस्तुति

Recommended Video

    रायबरेली: इन्वेस्टर्स समिट को लेकर क्या है लोगों की राय

    इसी तरह के कार्यक्रम बाद में जीआईएस के दौरान टेंट सिटी में स्थापित सांस्कृतिक पंडाल में और विभिन्न क्षेत्रीय सत्रों के अंत में भी आयोजित किए जाएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि इन कार्यक्रमों में प्रमुख कलाकारों समेत करीब 500 कलाकार प्रस्तुति देंगे।

    UPGIS में कई कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिनमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली और मुंबई के प्रमुख कलाकार भी शामिल हैं। इनमें भजन गायक हंसराज रघुवंशी और विश्व प्रसिद्ध बांसुरी वादक राकेश चौरसिया का नाम उल्लेखनीय है।

    हंसराज रघुवंशी भी करेंगे परफार्म

    हंसराज रघुवंशी, जो हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं, भगवान शिव को समर्पित अपने भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं। हंसराज रघुवंशी के गाने यूट्यूब पर बहुत हिट हैं और हर किसी की जुबान पर हैं। उनके लोकप्रिय भजनों में शामिल हैं। 'मेरा भोला है भंडारी...', 'शिव कैलास के वासी...', 'शंकरा...' और 'मैं शिव का शिव मेरे...'। उन्होंने देश-विदेश में कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी है।

    राकेश चौरसिया को भी भेजा गया बुलावा

    राकेश चौरसिया, प्रसिद्ध बांसुरी वादक हरि प्रसाद चौरसिया के भतीजे हैं। उन्होंने अपने परिवार की कलात्मक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए देश-विदेश में ख्याति प्राप्त की है। यूपी के प्रयागराज के रहने वाले राकेश चौरसिया दुनिया के कई शहरों में परफॉर्म कर चुके हैं और कई अवॉर्ड्स से नवाजे जा चुके हैं।

    कई तरह के कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

    लखनऊ के कत्थक कलाकार आकाश श्रीवास्तव के साथ मथुरा की वंदना 'फूलों की होली' करेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति भी होगी। बम रसिया, मयूर, राई, दीवारी, पिडंडा, आदिवासी, कर्मा, फरूही, ढेढियां, नटवारी, मसक बीन, धोबिया, बधवा लोकनृत्य, डमरू वदन और थारू की प्रस्तुति कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में से एक होगी।

    दस फरवरी को जुटेंगे देश दुनिया के नामी दिग्गज

    तीन दिवसीय समिट के दौरान हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजनों में भाग लेने वाले 500 कलाकारों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि उनके लिए प्रवेश पास बनाए जा सकें। कलाकार 9 फरवरी को लखनऊ आएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ दुनिया भर के नामी व्यक्तियों और निवेशकों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+