गैंगरेप की आड़ में बनना चाहती थी दुल्हन, फूटा भांडा और सबको चल गया पता

लखनऊ। मोहनलालगंज की रहने वाली बीए स्टूडेंट के अपहरण और गैंगरेप मामले में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने अपनी जांच में इस चौंकाने वाली घटना को उजागर किया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा मैकेनिकल इंजीनियरिंग थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे शक्तिनगर निवासी मनीष शर्मा से प्यार करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले तैयार नहीं थे। इसलिए छात्रा ने खुद को बदनाम कर अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक मास्टर प्लान बनाया। दोनों सोच रहे थे कि लड़की के बदनाम होने के बाद कोई रिश्ता नहीं रखेगा फिर वे दोनों आराम से शादी कर सकेंगे। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी मनीष की उतरठिया में फर्नीचर की दुकान है। छात्रा साजिश के तहत उसके साथ ही गई थी।

gangrape

ऐसे शुरू हुआ अपहरण का खेल

मनीष रविवार सुबह लड़की को लेने उसके घर गया था। इसके बाद मनीष ने लड़की को फोन किया। इसके बाद लड़की अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर चली आई। दोनों टैंपो से ही चारबाग पहुंचे और एक रेस्टोरेंट में आइसक्रीम खाई और दोनों चिड़ियाघर घूमने चले गए। इसके बाद दोनों भूतनाथ मार्केट में टहलते रहे। रात को मनीष लड़की को अपनी फर्नीचर की दुकान पर ले गया। दोनों ने दुकान में रात गुजारी। इसके बाद सोमवार सुबह छात्रा अपने घर चली गई। छात्रा के घर जाने से पहले मनीष ने उसके भाई को एसएमएस करके धमकाया। ये भी मनीष के मास्टर प्लान का हिस्सा था। जिसमें लड़की का भाई भी शामिल था। सोमवार सुबह छात्रा बेसुध हालत में घर लौटी और अपहरण व गैंगरेप का आरोप लगाया तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

छात्रा ने बताई थी ये कहानी

गौरतलब है कि रविवार सुबह घर से निकली छात्रा सोमवार सुबह वापस आई थी। छात्रा का कहना था कि कोई बदमाश उसे काफी दिन से बहन की आपत्तिजनक फोटो होने की बात कहते हुए धमका रहा था। रविवार सुबह उसने फोटो देने के बहाने से बाईपास रोड पर बुलाया और जबरन स्विफ्ट डिजायर कार में बैठा लिया। कार में ड्राइवर के अलावा दो लोग थे। छात्रा को बेहोश कर उसे एक खाली मकान में ले जाकर बंधक बना दिया गया। इसके बाद चौबीस घंटे तक उसके साथ दरिंदगी की गई। रविवार सुबह छात्रा को बेसुध हालत में बस में बैठाकर घर भेज दिया गया। छात्रा के परिवारीजनों ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+