VIDEO: स्कूल में सफाई करने से मना किया तो छात्राओं के तोड़ दिए गए हाथ

एक संविदा टीचर ने दो बच्चियों को केवल इसलिए लोहे की रॉड से मारा क्योंकि उन्होंने सफाई करने से आनाकानी कर दी और दूसरी तरफ बच्ची सफाई के दौरान गलती से पहुंच गई तो इतने में मैडम आग बबूला हो गईं।

संभल। स्कूल में अगर आपके बच्चे से सफाई कराई जाए और सफाई करने से मना करने पर आपके बच्चों को बुरी तरह लोहे की रॉड से मारा जाए तो क्या आप अपने बच्चों को स्कूल पढ़ने भेजेंगे। ऐसा ही मामला यूपी के संभल से सामने आया है जहां एक संविदा टीचर ने दो बच्चियों को केवल इसलिए लोहे की रॉड से मारा क्योंकि उन्होंने सफाई करने से आनाकानी कर दी और दूसरी तरफ बच्ची सफाई के दौरान गलती से पहुंच गई तो इतने में मैडम आग बबूला हो गईं। दोनों बच्चियों को बुरी तरह पीटा गया, परिजनों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की तो बीएसए ने मामला की जांच की बात कही। स्कूल की बदहाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी भी स्कूलों में सफाईकर्मी तैनात नही हैं। जबकि मोदी सरकार सफाई अभियान पर विशेष ध्यान दे रही है।

Girl Students hand been fractured by teacher in Sambhal

बीएसए की मिलीभगत के चलते पुरुष समनवयक नियुक्त किया गया है। संभल के बहजोई स्थित कस्तूरवा गांधी विद्यालय में सुबह दैनिक कार्य में जुटे बच्चे कक्षा में जाने को तैयार थे। तभी विजय लक्ष्मी शर्मा ने छात्राओं से सफाई करने को कहा लेकिन सफाई में आनाकानी करने पर टीचर ने बच्चियों को लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। तेज दर्द के कारण लड़कियां तड़पने लगीं, लड़कियों के परिवार वालों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने फोन से डीएम को सूचना दी। डीएम के आदेश पर बीएसए स्कूल पहुंचे और लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा। डॉक्टर ने लड़कियों के टूटे हाथ पर प्लास्टर किया है, बीएसए ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+