UP BOARD: घबराई इंटर छात्रा ने घर में लगाई फांसी, जान निकलने से पहले मां ने बचाया

कानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले कानपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश में लगे हैं।

बोर्ड परीक्षा का दबाव!

बोर्ड परीक्षा का दबाव!

कानपुर के शिवाला में रहने वाली 12वी की प्राची सिंह कैलाश नाथ इण्टर कॉलेज की छात्रा है जिसका एग्जाम सेंटर जुहारी देवी गर्ल्स इन्टर कॉलेज में पड़ा था। घरवालों के मुताबिक परीक्षा केन्द्र बदले जाने के कारण प्राची काफी मानसिक दबाव महसूस कर रही थी जिसके चलते आज उसने परीक्षा शुरू होने से पहले घर पर फांसी लगा ली।

मां ने देखा तो शोर मचाकर नीचे उतारा

मां ने देखा तो शोर मचाकर नीचे उतारा

उसके प्राण निकलने से पहले उसका ये आत्मघाती कदम उसकी मां ने देख लिया और शोर मचाकर उसे नीचे उतार लिया। प्राची को जिला अस्पताल में वेन्टीलेटर पर रखा गया और कृत्रिम श्वांस देकर उसे बचाने की कोशिश की जा रही है।

यूपी में नकलविहीन परीक्षा के इंतजाम

यूपी में नकलविहीन परीक्षा के इंतजाम

शासन ने इस बार नकलविहीन परीक्षा कराने के इंतजाम किये थे, स्वकेन्द्र परीक्षा न कराने का खाका खींचा था और परीक्षा केन्द्रों पर हाथों में हथियार लिये अधिक संख्या में खाकी वर्दीधारी पुलिस बल व मजिस्ट्रेट तैनात किये थे तो उसे कुछ महीने पहले से बच्चों की मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग भी करानी चाहिये थी ताकि विद्यार्थियों में किसी प्रकार का खौफ पैदा न हो या वे किसी तरह के मानसिक दबाव में न आयें। प्राची के मामले को हल्के में न लेकर शिक्षा विभाग को संवेदनशील होना चाहिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+