कई दिनों से देखा जा रहा था मगरमच्छ, नदी में नहाने गई बच्ची हुई लापता
कानपुर। यूपी के कानपुर में रविवार को यमुना नदी में नहाते समय एक बच्ची अचानक लापता हो गई। ग्रामिणों का कहना है कि उन्होंने कई बार नदी तट पर मगरमच्छ दिखा है। दस साल की अंशिका जब नहाने गई तो उसे मगरमच्छ ने खींच लिया। ग्रामीणों ने बच्ची के शव को निकालने के लिए नदी में जाल डाला,सफलता नहीं मिलने पर स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में जाल डाल कर बच्ची की तलाश कराई, लेकिन मासूम बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया।

घाटमपुर तहसील क्षेत्र का बीरबल का अकबरपुर गांव यमुना नदी के किनारे बसा है। यहां के लोगों ने बताया कि उमाशंकर निषाद की दस वर्षीय पुत्री अंशिका अपनी सहेलियों के साथ यमुना घाट पर नहाने गई थी। ग्राम प्रधान यशवंत निषाद ने बताया कि गांव स्थित यमुना नदी के घाट पर बीते कई दिनों से मगरमच्छ देखा जा रहा है।
इसके चलते परिजन व ग्रामीण बच्ची को मगरमच्छ द्वारा निगले जाने की आशंका से भयभीत हैं। बच्ची के परिवार वाले अभी भी बच्ची के शव मिलने की आस लगाए बैठे हैं।
ये भी पढ़ें- दशहरा पर नहीं बल्कि करवा चौथ के दिन जलता है लंकाधिपति रावण












Click it and Unblock the Notifications