यूपी: नाबालिग छात्रा को स्कूल जाते समय मनचलों ने किया अगवा, कार में बिठा की मारपीट और अश्लील हरकत

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में योगी सरकार द्वारा बनाई गई एंटीरोमियो स्क्वाड एक बार फिर फेल होती नजर आई है। स्कूल जा रही आठवीं क्लास की छात्रा के साथ स्कूल के पास ही कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने के बाद मनचलों ने छात्रा को जबरन कार मे बैठा लिया। उसके बाद छात्रा को कार के अंदर शोहदों ने जमकर पीटा और उसके साथ छेड़छाड़ की। एक घंटे तक गाड़ी में घुमाने के बाद छात्रा को बदहवास हालत मे स्कूल के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। फिलहाल तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यूपी: स्कूल जाते समय मनचले ने नाबालिग को जबरन कार में बिठा की छेड़छाड़, परिवार ने लगाया आरोप

घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र की है। इंग्लिश मीडियम स्कूल मे पढ़ने वाली आठवीं क्लास की छात्रा शुक्रवार की सुबह अपने स्कूल जा रही थी। छात्रा के पिता ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला युवक शाहरूख पिछले काफी वक्त से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। शुक्रवार की सुबह जब मासूम स्कूल जा रही थी। तभी पीछे पीछे स्कूल तक शाहरूख दो साथियों के साथ स्कूल तक गया। स्कूल के गेट पर जैसे ही मेरी बेटी पहुंची तो शाहरूख उसके पास गया ओर कहने लगा कि पिता जी बुला रहे हैं। ये सुनकर बेटी कार के पास पहुची तभी जबरन शाहरुख ने बेटी को कार मे धक्का देकर कार का गेट बंद कर दिया। कार के अंदर पहले से दो युवक मौजूद थे। उसके बाद कार को करीब एक घंटे तक इधर से उधर घुमाते रहे और बेटी को जमकर पीटते रहे। चलती कार मे बेटी के साथ अश्लील हरकते भी करते रहे।

यूपी: स्कूल जाते समय मनचले ने नाबालिग को जबरन कार में बिठा की छेड़छाड़, परिवार ने लगाया आरोप

एक घंटे बाद कार को स्कूल के पास ले जाकर बेटी को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। उसके बाद जैसे-तैसे बेटी घर पहुंची और जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने गए। पिता ने बताया कि पहले भी कई बार उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई है लेकिन बदनामी के डर से पुलिस में उसने शिकायत नहीं की। लेकिन अब शाहरूख और उसके साथियों ने जीना मुश्किल कर दिया है। पिता ने बताया कि शाहरूख मेरे पड़ोस में रहता है। उसके पिता से भी कई बार शिकायत की लेकिन वह फिर भी नहीं माना। फिलहाल परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने बताया कि घटना के मामले पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा का मेडिकल भी कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+