किराएदार को मकान मालकिन ने कहा- अपनी पत्नी को मार दो और मुझसे शादी कर लो...

पहले वो खुद ही पवन से शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन जब पवन की शादी हो गई तो उसने शादी की जिद ठान ली और उससे कहा कि तुम अपनी पत्नी को मार दो।

मेरठ। मेरठ के मवाना इलाके में बीते 26 जुलाई को मिली अज्ञात लाश का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है।

किराएदार को मकान मालकिन ने कहा- अपनी पत्नी को मार दो और मुझसे शादी कर लो...

बता दें कि कत्ल की ये पूरी कहानी पति-पत्नी और वो के इर्द गिर्द घूमती है। दरअसल पिंकी (काल्पनिक नाम) के घर पर पवन नाम का युवक किराए पर रहता था। पिंकी और पवन में प्यार हुआ लेकिन अंजाम शादी तक नहीं पहुंचा।

किराएदार को मकान मालकिन ने कहा- अपनी पत्नी को मार दो और मुझसे शादी कर लो...

इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए थे। इसी बीच पवन की शादी हो गई, तो अब पिंकी भी अपने प्रेमी पवन पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। पहले वो खुद ही पवन से शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन जब पवन की शादी हो गई तो उसने शादी की जिद ठान ली।

किराएदार को मकान मालकिन ने कहा- अपनी पत्नी को मार दो और मुझसे शादी कर लो...

पिंकी चाहती थी कि पवन अपनी पत्नी को मार दें लेकिन जब पवन पिंकी से मिलने गया तो उसने धारदार हथियार से पिंकी की गला रेतकर हत्या कर दी। लाश तीन दिन तक गन्ने के खेत में ही पड़ी रही और फिर तीन दिन बाद जब लाश से दुर्गंध आने लगी तो लोग इस खेत में पहुंचे और पिंकी की लाश देखकर हैरान हो गए। वहीं चार दिन से पिंकी की गुमशूदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+