मिर्जापुर: कस्तूरबा विद्यालय में एक छात्रा की मौत से हड़कंप, परिजनों किया हंगामा व तोड़फोड़

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जमालपुर ब्लाक के बहुआर गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से शनिवार की शाम को कक्षा सात की छात्रा की मौत हो गई। शिकायत के बाद आनन-फानन में दर्जनों लड़कियों को जमालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। छात्रा की मौत और बीमार होने की सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इलाज के बाद 11 लड़कियों को छुट्टी दे दी गयी। वहीं मृत लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

girl died in kasturba gandhi vidyalaya in mirzapur

मिर्जापुर जिले जमालपुर ब्लाक के बहुआर गांव में स्थित स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शनिवार को भोजन करने के बाद छात्राएं अपने कमरे में आराम करने के लिए चली गईं। एक घंटे बाद छात्राएं एक-एक करके बीमार होने लगीं। इसकी जानकारी होने पर वार्डेन मधुरानी दुबे ने पहले विद्यालय में छात्राओं का प्राथमिक उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर शाम को छह बजे उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जमालुपर भेजा। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने कक्षा सात की छात्रा नैना पुत्री चंद्रशेखर निवासी पिड़खिड़ को मृत घोषित कर दिया।

छात्राओं के मुंह से निकल रहा था झाग
चिकित्सक ने बताया कि छात्रा के मुंह से झाक निकल रहा था। इसलिए मौत के कारणों की पुष्टि पीएम के बाद ही हो पाएगी। प्रथम दृष्टया छात्रा की मौत और शेष छात्राओं के बीमार होने का कारण फूड प्वाइजनिंग है। यही नहीं बीमार होने वाली सभी छात्राएं बुखार से भी पीड़ित हैं। इसलिए आशंका जतायी जा रही है कि छात्राएं मच्छर जनित रोगों से भी पीड़ित हैं। सभी को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

देर रात परिजनों ने किया हंगामा और तोड़फोड़
छात्रा की मौत होने के बाद सीएमओ और बीएसए रात में पहुंच गए थे। घटना से नाराज परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर तोड़फोड़ की। मामला बढ़ता देख जिलाधिकारी अनुराग पटेल देर रात कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचे। मामले में जिला प्रसासन ने लापरवाही बरतने पर स्कूल के वार्डन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। लड़कियों और अभिभावक का आरोप है कि खाना खाने के बाद लड़कियों कि स्थिति बिगड़ी। लड़कियों का कहना है कि 15 लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। वहीं लड़कियों ने स्कूल में टॉयलेट साफ करवाने और काम करवाने का भी आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+