Ghosi Bypoll: कौन है नवरत्न यादव, जिसने वोटों की गिनती पूरी होने से पहले ही कर दी घोसी की भविष्यवाणी
Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का शुक्रवार (8 सिंतबर) को नतीजा घोषित होने वाला है। पक्ष-विपक्ष के नेता और समर्थक अपनी अपनी पार्टी के जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं एक नन्हें समर्थक का 'यूपी तक' से की गई बातचीत का छोटा सा क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पार्टी के जीत का दावा कर रहे हैं।
नन्हे समर्थककी भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है, वह नतीजा घोषित होने के बाद साफ हो जाएगा। देखिए उन्होंने वीडियो में क्या है। समाजवादी पार्टी के चर्चित नन्हें समर्थक नवरतन यादव ने यूपी तक से बातचीत के दौरान कहा कि घोसी का मुखिया एक ही है, यहां से हम लोग ही जीत कर विधानसभा पहुंचेंगे।

रिपोर्टर ने जब नवरत्न यादव से पूछा कि आप क्या कहना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि कहना कुछ नहीं है, हम लोग यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। पत्रकार ने कहा निश्चिंत हैं तो, नन्हे समर्थक ने कहा कि, एकदम, कहा कि जनता जिसको चुनती वही यहां का मुखिया बनता है।
घोसी के मुखिया सिर्फ सुधाकर सिंह हैं, नहीं तो और कोई नहीं है। रिपोर्टर ने पूछा की आपने प्रचार किया था, तो उन्होंने जोश भरे लहजे में हामी भरी। नन्हे समर्थक ने कहा कि बहुत अच्छा माहौल है, अखिलेश यादव को लेकर कहा कि अखिलेश जी सम्मान देते हैं। वह ग़रीबों के सेवक हैं और ग़रीबों के सेवक रहेंगे। सुधाकर सिंह हमेशा आपको पेड़ के नीचे मिल जाएंगे।
आपको बता दें कि घोसी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह से सीधा मुकाबला है। वोटों की गिनती जारी है, पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी आगे हुए थे, फिर सपा प्रत्याशी आगे हुए। नतीजा आने पर ही साफ हो जाएगा कि किसने बाज़ी मारी, फिलहाल सपा के नन्हें समर्थक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications