Ghaziabad Triple Death: 9वीं मंजिल से कूदने वाली बहनों की मौत का सच उजागर! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Ghaziabad Triple Sister Death Case: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों की मौत का मामला अब एक निर्णायक मोड़ पर है। नौवीं मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाली इन सगी बहनों की जांच अब पूरी तरह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिक गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें रिपोर्ट के उन सुरागों की तलाश में हैं, जो इस दर्दनाक घटना की असली वजह साफ कर सकें।

4 फरवरी की रात हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। अब डॉक्टरों के पैनल द्वारा दी गई रिपोर्ट से कई अहम जानकारी सामने आई हैं।

Ghaziabad Three Sisters Case Update

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में, तीनों बहनों- निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12)-की मौत का मुख्य कारण अत्यधिक खून बहना (Excessive Bleeding) रहा।

कहां कहां आई चोट?

नौवीं मंजिल से नीचे कंक्रीट के फर्श पर गिरने के कारण उनके शरीर के आंतरिक और बाहरी अंगों में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे शरीर से खून का बहाव तेजी से हुआ और मौके पर ही या अस्पताल ले जाते समय उनकी सांसें थम गईं। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर तीनों बच्चियों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

घटना की रात क्या हुआ था?

डीसीपी निमिष पाटिल के अनुसार, घटना रात करीब 1:45 बजे की है।

  • पूजा घर का इस्तेमाल: तीनों बहनें पानी पीने के बहाने उठीं और किचन के बजाय पूजा वाले कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया।
  • सुसाइड का तरीका: कमरे में रखे प्लास्टिक स्टूल की मदद से वे खिड़की तक पहुंचीं और एक-एक कर नीचे छलांग लगा दी।
  • सुसाइड नोट: पुलिस को मौके से एक पॉकेट डायरी और सुसाइड नोट मिला है, जिस पर लिखा है, 'सॉरी पापा, मुझे सच में बहुत अफसोस है।'

मोबाइल और ऑनलाइन गेम की लत

जांच में यह पहलू भी सामने आया है कि बच्चियों को किसी ऑनलाइन गेम (शायद जापानी गेम) की लत थी। उनके पिता चेतन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि काश उन्होंने अपनी बेटियों से मोबाइल नहीं छीना होता और उन्हें डांटा नहीं होता। पुलिस अब मां के मोबाइल फोन और उस डायरी की गहराई से जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे के मनोवैज्ञानिक कारणों (Psychological reasons) को समझा जा सके।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+