गाजियाबाद: हत्या के दौरान फ्लैट में मौजूद थी प्रीति की सहेली, उसी ने फिरोज की लाश को रखवाया था सूटकेस में
गाजियाबाद, 20 अगस्त: इस महीने की शुरुआत में गाजियाबाद में एक महिला को सूटकेस में लाश ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा था। लिव इन रह रही युवती पर अपने प्रेमी को मारकर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। तब से पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही थी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि, युवक की हत्या के वक्त महिला की एक सहेली भी उस फ्लैट में मौजूद थी।

मामले में आया नया मोड़
इस मामले की जांच कर रही गाजियाबाद पुलिस को पता चला है कि, इस कत्ल के दौरान जब महिला जब अपने प्रेमी फिरोज का गला काटा रही थी तो प्रीति की एक सहेली भी उस फ्लैंट में मौजूद थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहेली की मदद से प्रीति ने उस्तरे से मृतक का गला काट दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रीति ने बताया कि, फिरोज की हत्या के दौरान उसकी सहेली भी मौजूद थी।

मर्डर के बाद दोनों लाश के साथ फ्लैट में रहीं
आरोपी प्रीति ने बताया कि, उस रात में जब दोनों का झगड़ा हुआ था तब सहेली ने ही दोनों को समझाने के बजाय विवाद को बढ़ाया। उसने ही प्रीति को उस्तरे से हत्या करने की सलाह दी थी।दोनों रातभर खून से लथपथ फिरोज के शव के साथ रहीं। अगले दिन सुबह 10 बजे दोनों पहले ट्रॉली बैग लेने कौशांबी और आनंद विहार गई थीं लेकिन वहां बड़ा बैग नहीं मिला।

प्रीति ने सहेली की मदद से बैग में भरी लाश
आरोपी प्रीति ने बताया कि, जिसके बाद मैं दिल्ली के सीलमपुर चली गईं। जहां मैंने एक दुकान से बड़ा बैग खरीदा और वापस फ्लैट पर आई। इस दौरान मेरी सहेली फिरोज की लाश के साथ उस फ्लैट पर ही रही। जिसके बाद प्रीति ने अपनी सहेली की मदद से फिरोज की लाश को बैग रखवाया। इसके बाद प्रीति और उसके सहेली उस फ्लैट से निकल गईं। इस दौरान दिल्ली में प्रीति ने सहली के प्रेमी से भी मुलाकात की थी। पुलिस ने युवती की लोकेशन भी ट्रेस कर ली है। पुलिस टीम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सकती हैं।

चार साल से लिव-इन में रह रही थी आरोपी महिला
आपको बता दें कि, 7 अगस्त को लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रीति ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी थी। प्रीति शर्मा की शादी दीपक यादव नाम के एक शख्स से हुई थी, लेकिन शादी के बाद दोनों में अनबन रहने लगी और करीब चार साल पहले प्रीति दीपक से अलग हो गई। इसके बाद प्रीति फिरोज के संपर्क में आई, जो पेशे से नाई था। गाजियाबाद की तुलसी निकेतन सोसाइटी में फिरोज का एक फ्लैट था और प्रीति भी उसके साथ वहीं लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

प्रीति ने उस्तरे से फिरोज से गला काटा
इस दौरान प्रीति ने फिरोज से शादी के लिए कहा, लेकिन फिरोज ने इंकार करते हुए कहा कि वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद आए दिन दोनों में शादी की बात को लेकर बहस होने लगी। 7 अगस्त को भी प्रीति ने एक बार फिर फिरोज से शादी करने की बात कही और दोनों के बीच शुरू हुई बहस झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ा कि प्रीति ने उस्तरे से फिरोज पर हमला किया और उसका गला काट दिया।












Click it and Unblock the Notifications