नवरात्रि: गाजियाबाद में नवरात्र में मीट शॉप बंद कराने पर मेयर का यूटर्न, बोलीं- शासनादेश का होगा पालन

महापौर ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा- शासन के जो निर्देश हैं, उनका पालन करें।

गाजियाबाद, 2 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज से नौ दिन तक यानी नवरात्रि के दौरान मांस-मछली की दुकानें बंद रखने के आदेश पर मेयर ने अब यूटर्न लिया है। गाजियाबाद में नवरात्र के समय मीट की सभी दुकानों को 9 दिन तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। शनिवार को गाजियबाद की मेयर आशा शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को मैंने नवरात्र में 9 दिन मीट शॉप बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसमें अब संशोधन किया जा रहा है, इस मामले में शासन के जो निर्देश हैं, उनका पालन सुनिश्चित किया जाए।

Recommended Video

    Ghaziabad: Navratri पर Meat Shop बंद करने का आदेश 24 घंटे में Return | वनइंडिया हिंदी
    नवरात्रि

    दुकानदारों ने जताया था एतराज

    मांस की दुकानें बंद किए जाने के आदेश पर मांस की दुकान करने वालों ने एतराज जताया था औ कहा था कि पहली बार है जब गाजियाबाद में नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद हैं। शराब की दुकानें खोली गई हैं और मांस की दुकानों को बंद करने के लिए कहा गया है। हमारी आय का स्रोत बंद हो गया है, हमें हजारों का नुकसान होगा। हमने अपनी दुकानों में लाखों के मांस के उत्पाद रखे हैं, जो अचानक लगी रोक से खराब हो जाएंगे।

    ोेम्नि

    पहले मेयर ने दिया था ये तर्क

    गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा ने आज ही मांस की दुकानों को बंद करने को लेकर कहा था कि मांस और शराब अलग-अलग हैं, दोनों की बराबरी नहीं की जा सकती। यह धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है। ऐसा हर बार होता है कि नवरात्रि के दौरान मंदिर के आसपास कच्चा मांस नहीं बेचा जा सकता। इस पर हर साल ही रोक लगाई जाती है। हालांकि अब उन्होंने आदेश में संसोधन कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+