Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां बसी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। मंगलवार को इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में बसी झुग्गियां देखते ही देखते आग की लपटों से घिर गईं।

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां बसी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। मंगलवार को इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में बसी झुग्गियां देखते ही देखते आग की लपटों से घिर गईं। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

fire ghaziabad

इंदिरापुरम गाजियाबाद का बेहद रिहायशी इलाका है। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात ये है कि इस आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि कई झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं, जिससे यहां रहने वाले लोगों का काफी नुकसान हुआ।

हरियाणा के स्क्रैप गोदाम में लगी आग

वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा के रेवाड़ी में एक स्क्रैप के गोदाम में आग लगने की खबर है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियांं मौके पर पहुंच गई और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+