Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

77 साल के बूढ़े ने 8 साल की मासूम को लिफ्ट में खींचा, दूसरी बच्ची की गवाही ने सलाखों के पीछे भेजा

77 साल के बूढ़े ने 8 साल की मासूम को लिफ्ट में खींचा, सहेली की गवाही ने भेजा सलाखों के पीछे

Uttar pradesh news (गाजियाबाद। यूपी में गाजियाबाद जिले की इंदिरापुरम की एक पॉश सोसायटी में एक बूढ़े आदमी ने हद ही कर दी। उसने यहां एक लिफ्ट में 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। उसे बच्ची की सहेली ने लिफ्ट के अंदर खींचते देखा। सहेली की गवाही पर पु​लिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि, आरोपी की उम्र 77 साल है।

ghaziabad: Elderly Televised 8-Year Girl In Lift, Arrested

इंदिरापुरम थाना प्रभारी नजीर खान के मुताबिक, बच्ची के पिता बैंक में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि उनकी 8 साल की बेटी अपनी सहेली के साथ खेलने जा रही थी। दोनों लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान सोसायटी में रहने वाले एक बुजुर्ग ने लिफ्ट खुलते ही बच्ची को अंदर खींच लिया। इस दौरान उसके साथ मौजूद बच्ची की सहेली (11) भी लिफ्ट के अंदर आ गई। आरोप है कि बुजुर्ग ने लिफ्ट के अंदर बच्ची के साथ छेड़खानी की।

ghaziabad: Elderly Televised 8-Year Girl In Lift, Arrested

बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में लिखित शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने फुटेज और पीड़ित बच्ची के साथ मौजूद उसकी सहेली के बयान के आधार पर बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने परिवार के साथ सोसाइटी में रहता है। उसके परिजन भी इस हरकत पर शर्मिंदा हैं। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने कहा कि मामला में शीष्र एक्शन लिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+