जेल से छूटते ही रंगदारी मांगना शुरू, सरकारी बंदूक के साथ एक सिपाही भी दे रहा है साथ

कई हजार रुपए वसूलने के बाद कुख्यात तो रफूचक्कर हो गया लेकिन इस रंगदार कुख्यात की वारदात एक शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। इस बदमाश और उसके साथ गए सिपाही ने रिवाल्वर निकालकर रंगदारी मांगी।

मेरठ। पॉश बाजार आबूलेन में इन दिनों पुलिस और अपराधियों की सांठगांठ से दिनदहाड़े रंगदारी वसूलने का खेल चल रहा है। जेल से हाल ही में छूटे एक कुख्यात ने चंद रोज पहले इलाके के कई बड़े शोरूम मालिकों से रंगदारी वसूल की। कुख्यात की इस हरकत में उसके साथ सरकारी असलाह धारी एक वर्दीवाला सिपाही भी था। इस वर्दीवाले सिपाही के साथ ये कुख्यात बदमाश कई शोरूम पर गया और काउंटर पर रिवाल्वर निकालकर रंगदारी मांगी।

जेल से छूटते ही रंगदारी मांगना शुरू, सरकारी बंदूक के साथ एक सिपाही भी दे रहा है साथ

देखिए VIDEO...

कई हजार रुपए वसूलने के बाद कुख्यात तो रफूचक्कर हो गया लेकिन इस रंगदार कुख्यात की वारदात एक शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। इस बदमाश और उसके साथ गए सिपाही ने रिवाल्वर निकालकर रंगदारी मांगी और फिर शोरूम मालिक को बदमाश का परिचय भी दिया। दुकानदार की मानें तो सिपाही ने वारदात के वक्त कहा कि 'भैया हाल ही में जेल से आए हैं और भैया तमंचा सीधा करके सीधे सीने में गोली मार देते है।'

ये वारदात तीन दिन पुरानी है लेकिन पुलिस को इस वारदात की जब जानकारी हुई तो एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी पीड़ित शोरूम मालिक से मिलने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षा का वादा किया है लेकिन बदमाश और उसके साथ मिले सिपाही के खौफ के चलते पीड़ित दुकानदार कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+