बागपत की पूजा से कैसे हुई थी अनिल दुजाना की शादी, ससुर ने कहा था- 'बड़ा गैंगस्टर है, ऐसा ही दामाद चाहिए'
Gangster Anil Dujana Encounter: कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना का सारा कारोबार डर का था। जिसके किस्से इतने डरावने थे, उसकी शादी की कहानी उतनी ही हैरान करने वाली थी। अनिल दुजाना ने साल 2021 में बागपत की पूजा से शादी की थी।

पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली-एनसीआर में आतंक के पर्याय बने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना का खात्मा हो गया है। यूपी एसटीएफ की टीम ने मेरठ के एक गांव में अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया। यूपी के टॉप गैगस्टर्स में शामिल दुजाना की तलाश पुलिस को लंबे वक्त से थी। खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने मेरठ में उसे घेर लिया, जहां जवाबी फायरिंग में मारा गया।
पेशी के दौरान की सगाई
गैंगस्टर अनिल दुजाना पर 18 हत्याओं के अलावा रंगदारी, लूटपाट, जमीन पर कब्जे और आर्म्स एक्ट मिलाकर कुल 50 से ज्यादा केसों में जेल की सजा काटने वाले इस गैंगस्टर की शादी की कहानी भी काफी हैरान करने वाली थी। फरवरी 2019 में सूरजपुर कोर्ट में पेशी के दौरान अनिल दुजाना ने बागपत की रहने वाली पूजा से सगाई की थी।
पूजा नहीं पिता की पसंद था दुजाना
सगाई के बाद 16 फरवरी 2021 को दोनों ने शादी कर ली। पूजा बागपत के घिटौरा गांव की रहने वाली हैं और 12वीं तक की पढ़ाई है। हाल ही में पूजा की गौतमबुद्ध नगर के जिला पंचायत वार्ड नंबर-2 से चुनाव लड़ने की खबर सामने आई थी। लेकिन आपको पता है कि अनिल दुजाना पूजा नहीं बल्कि उसके पिता की पसंद थे।
Recommended Video
बड़ा गैंगस्टर होना चाहिए था 'दामाद'
अब सवाल यह है कि आखिर एक बाप ने अपनी बेटी के लिए गैंगस्टर दामाद क्यों चुना? तो उसका जवाब है रौब दिखाने के लिए। दरअसल, पूजा के पिता लीलू का बागपत के ही एक व्यक्ति राजकुमार से 40 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अब राजकुमार ने अपनी दो बेटियों की शादी गाजियाबाद के कुख्यात बदमाश हरेंद्र खड़खड़ी और उसके भाई से कर दी थी।
ऐसे में किसी भी तरह से राजकुमार के आगे लीलू कमजोर ना पड़े इसलिए वो खड़खड़ी के भी बड़ा गैंगस्टर खोजने लगा, जिसके बाद उसकी तलाश गैंगस्टर अनिल दुजाना से पूरी हुई और फिर पूजा के पिता ने अपनी बेटी की शादी अनिल दुजाना से कर दी। दुजाना की शादी के बाद पूजा का परिवार भी यूपी एसटीएफ की निगरानी में रहा था।












Click it and Unblock the Notifications