विंध्यवासिनी में पूजा से लेकर बैठक तक, सीएम योगी के मिर्जापुर दौरे की पूरी रिपोर्ट

मिर्जापुर में गार्ड ऑफ आनर लेने के बाद सीएम योगी सीधे मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए निकल लिए। आगे पढ़ें सीएम योगी के मिर्जापुर दौरे की पूरी रिपोर्ट-

मिर्जापुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर जिले के दौरे पर थे। आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर शनिवार की सुबह 9.36 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में उतरा। यहां पहले से मौजूद सांसद, विधायक और भाजपा नेता और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गार्ड ऑफ आनर लेने के बाद वह सीधे मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए निकल लिए। आगे पढ़ें सीएम योगी के मिर्जापुर दौरे की पूरी रिपोर्ट-

सीएम योगी ने मंदिर में परिक्रमा कर जलाए दिए

सीएम योगी ने मंदिर में परिक्रमा कर जलाए दिए

योगी आदित्यनाथ सुबह 10.10 बजे विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने आधे घंटे तक मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। उनके दर्शन पूजन के समय मंदिर में चार, पांच पंडा को छोड़कर कोई नहीं था। मां विंध्यवासिनी को माला, फूल प्रसाद चढ़ाकर दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा किए और दिए जलाए। मंदिर में पूजा के के बाद वह प्रशासनिक भवन में पहुंचे और हाथ धोने के बाद 10.40 बजे गाड़ी में बैठकर मंदिर से मिर्जापुर के लिए निकल लिए और रास्ते में मंडलायुक्त कार्यालय के पास डंगहर बस्ती का भ्रमण कियी। सीएम योगी ने यहां बस्ती के लोगों को आवास और अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिए।

विकास कार्यों को पूरा करने पर दिया जोर

विकास कार्यों को पूरा करने पर दिया जोर

बस्ती से निकलकर सीएम योगी ठीक 11.00 बजे मंडलीय अस्तपाल में पहुंचे। अस्पातल के मुख्य द्वार से प्रवेश करके वह इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। यहां प्रमुख अधीक्षक ओपी साही से डाक्टरों की संख्या पूछा। चंद मिनटों में वह वहां से निकलकर वार्ड की करफ बढ़ें। सीएम योगी ने यहां मौजूद कर्मचारियों से वार्ता किया। जिस स्ट्रेचर पर लिटाकर खून निकाला जाता है उसके बारे में तकनीशियनों से जानकारी ली। इसके बाद वह वहां से चलकर 11.20 बजे जिला पंचायत सभागार में पहुंच गए। यहां उन्होंने तीनों जिलों के सांसद, विधायक, एमएलसी से वार्ता किया और उनको पार्टी की नीतियों से अवगत कराते विकास कार्यों को पूरा कराने पर जोर दिया। विधायकों की ओर से भी रखी गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।

शाम 5 बजे के करीब इलाहाबाद के लिए हुए रवाना

शाम 5 बजे के करीब इलाहाबाद के लिए हुए रवाना

पंचायत सभागार में एक घंटे रुकने के बाद 12.20 पर मुख्यमंत्री काफिले के साथ पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ प्राथमिकता वाले 31 बिंदुओं पर बैठक लेने के लिए पहुंच गए। उन्होंने तीनों जिलों के विकास कार्यों के एक-एक बिंदु पर गहन समीक्षा किए। यहां ढाई घटा तक समीक्षा बैठक लेने के बाद 3.30 बजे उठे और सीधे बाणसागर गेस्टहाउस पहुंचे। यहां उन्होंने भोजन किया और विश्राम करने के बाद पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंच और 4.40 वह यहां से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री के मिर्जापुर दौरे का ये रहा टाइम टेबल

मुख्यमंत्री के मिर्जापुर दौरे का ये रहा टाइम टेबल

  • 9.36 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में उतरा।
  • 9.45 बजे पुलिस लाइन से कार से विंध्याचल दर्शन करने निकले।
  • 10.10 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर पर दर्शन पूजन करने पहुंच गए।
  • 10.40 बजे विंध्यवासिनी मंदिर से मिर्जापुर के लिए चल दिए।
  • 10.50 बजे मंडलायुक्त कार्यालय के पीछे डंगहर दलितास्ती में पहुंचे।
  • 11.00 बजे मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
  • 11.20 पर जिला पंचायत सभागार में पहुंच और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक किए।
  • 12.20 जिला पंचायत सभागार से मंडलायुक्त कार्यालय मेंौठक के लिए निकले।
  • 12.30 पर मंडलायुक्त कार्यालय पथरहिया में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू किए।
  • 2.20 पर पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय से सीधे बाणसागर गेस्टहाउस के लिए निकले।
  • 4.18 बजे बाण सागर गेस्टहाउस से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के लिए निकले।
  • 4.40 बजे तक पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से हेलीकाप्टर से इलाहाबाद के लिए रवाना हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+