खाताधारक को डराकर पूछ लिया अकाउंट नंबर और पिन, फिर निकाले रुपए
मथुरा। अगर फोन करके आपसे कोई बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन मांगे तो जानकारी देने की कीमत आपको चुकानी पड़ सकती है। आप किसी बड़ी ठगी का शिकार हो सकते हैं। मथुरा के बरसाना इलाके में कुछ ऐसा ही हुआ जिसमें एक शख्स से अकाउंट नंबर और पिन की जानकारी लेकर ठगों ने लाखों रुपए निकाल लिए।

आपको बता दें कि मथुरा पुलिस थाना बरसाना चौकी नन्द गांव पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि तीनों शातिर अपराधी हैं। पीड़ित कासवेंद्र ने अपने बैंक अकाउंट से पैसे निकलने की जानकारी थाना बरसाना को दी। सूचना पर मथुरा पुलिस हरकत में आई और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को रुपए और गाड़ी के साथ पकड़ लिया।

इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ये पहले लोगों को फोन कर डराते थे और एटीएम के पिन समेत अन्य जानकारियां पूछ लेते थे। वे पहले लोगों को बैंक खाता बंद होने की बात कहते थे जिसकी वजह से खाताधारक भयभीत हो जाता था और एटीएम पासवर्ड की जानकारी देते थे। इसी तरह से लोगों को अपना निशाना बनाकर बैंक से पैसे निकाल लिया करते थे।












Click it and Unblock the Notifications