बड़ी बहन का 4 साल के मासूम पर कहर, गर्म चाकू से पूरे शरीर पर दिए 50 से ज्यादा जख्म
बनारस के आदमपुर इलाके में एक बहन ने अपने ही 4 साल की मासूम बहन के नाजुक शरीर के कई हिस्सों में चाकू को गर्म कर जला दिया। इतना ही नहीं उसने अपने छोटी बहन को इस कदर पिटाई की उसका एक हाथ भी टूट गया।
वाराणसी। बनारस के आदमपुर इलाके में एक बहन ने अपने ही 4 साल की मासूम बहन के नाजुक शरीर के कई हिस्सों में चाकू को गर्म कर जला दिया। इतना ही नहीं उसने अपने छोटी बहन को इस कदर पिटाई की उसका एक हाथ भी टूट गया। जब आसपास के लोगों ने इस मासूम की चीखें सुनी तो उनसे रहा नहीं गया और पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद जल्लाद बहन ने अपने मासूम बहन को छोड़ा। पड़ोसियों ने इस बच्ची को लेकर मंडलीय चिकित्सालय में इसका इलाज कराया और दोषी बहन और उसके पति के खिलाफ पुलिस के करवाई करने की पहल की।

सौतेली बहन होने की वजह से करती थी नफरत
आदमपुर थाने के इंस्पेक्टर अशेष नाथ ने oneindia को बताया कि आरोपी महिला और उसके शौहर ने कुछ साल पहले अपने सौतेली मां से उनकी बच्ची आलिया को परवरिश के नाम अपने अपने साथ वाराणसी लेकर आ गयी। चार साल की इस मासूम के साथ उसकी सौतेली बड़ी बहन नौकरानियो के तरह बर्ताव करती और उससे ही घर के सभी काम कराती। बीती रात अपने छोटी बहन की छोटी गलती बड़ी बहन को इतना नागवार गुजरी कि उसने इस चार साल की मासूम के शरीर पर चाकू को गर्म कर पुरे शरीर पर दाग दिया जिससे उसके शरीर पर 50 से अधिक छाले पड़ गए। हालांकि की पुलिस की माने तो अब इस दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और धारा 323 में मुकदमा दर्ज कर करवाई की जाएगी।

मासूम बताती है अपने साथ बीती दास्तान
अपने नाजुक शरीर पर 50 से अधिक जख्म लेकर अस्पताल में भर्ती आलिया ने बताया की वैसे तो दीदी और जीजा मुझे अक्सर ही छोटी-छोटी गलतियों पर मार देते थे पर उस रात मैं बिस्तर पर सोई हुई थी और नींद में ही मुझसे बिस्तर पर टॉयलेट हो गया जिससे दोनों मेरे ऊपर नाराज हो गए और दोनों ने मिलकर पहले तो मेरी डण्डे से पिटाई कर मेरे हाथ तोड़ दिए और इस पर भी जब उनका मन नहीं भरा तो चाकू को चूल्हे पर गर्म कर पुरे शरीर में जला दिया। मासूम आलिया को हॉस्पिटल तक लाने वाले पड़ोसी कुतुबुद्दीन ने बताया की नजमा ने इस बच्ची को बिहार से लाया था जो इसकी सौतेली बहन हैं। कल रात हमने बच्ची की तेज-तेज चीख सुनकर आसपास के पड़ोसी आलिया की बहन के घर के बाहर इकट्ठा हुए और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया पर उन दोनों ने दरवाजा नहीं खोला जिसके बाद हमे डायल 100 पर फोन कर सुचना दिया और पुलिस के आने के बाद सारा मामला सामने आया।

क्या कहती हैं आलिया की पड़ोसी खातून बेगम
इस जघन्य अपराध के लिए oneindia ने आलिया के आसपास के लोगो से बात किया तब जाकर पूरा मामले सामने आया। आलिया की पड़ोस में रहने वाली खातून बेगम ने बताया की इस बच्ची के घर के आये दिन मारपीट और इस बच्ची के चीखने की आवाजे आती रहती थी पर इसकी सौतेली बहन नजमा और जीजा सोनू किसी को घर के अंदर नहीं आने देते थे। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने आलिया की डण्डे से बेरहमी से पिटाई होते हुए देखा था।












Click it and Unblock the Notifications