युवतियों पर गिरा मिट्टी का ढेर, 4 की हुई दर्दनाक मौत, वीडियो

मिट्टी की ढांग गिरने के बाद युवतियां उसने दब गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक उनको निकाला तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

मुरादाबाद। मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव में मिट्टी खोदने गई चार लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। मिट्टी खोदते समय उन पर छतनुमा ढांग गिर गया जिसके नीचे वो दब गईं। एक युवती की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तीन की मौत अस्पताल में हुई।

हादसे से मच गई अफरा-तफरी

हादसे से मच गई अफरा-तफरी

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में सड़क किनारे गड्ढा खोदकर मिट्टी निकाल रही युवतियों पर अचानक मिटटी की एक बढ़ी ढांग गिर गयी। ढांग के गिरने की खबर पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण तत्काल राहत और बचाव के कार्य मे जुट गये।

गांव में फैल गई शोक की लहर

गांव में फैल गई शोक की लहर

इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य युवतियों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने तीन और युवतियों को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल एक महिला ही हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस फोर्स

मृतकों के परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे। भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+