मैनपुरी जेल से चार कुख्यात अपराधी फरार, मचा हड़कंप
मैनपुरी जेल से चार कुख्यात अपराधी की फरारी के बाद पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिला जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली जब जिला करागार से चार कुख्यात कैदी फरार हो गए। जैसे ही इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। मैनपुरी जिला जेल से चार कुख्यात कैदी फरार हो गए।

फरार हुए कैदियों में से एक का नाम डॉक्टर राजेन्द्र सिंह है, जिसे आजीवन कारावास की सजा मिली हुई है। दूसरा नाम योगेश का है जिसपर 302 का मामला था । तीसरा नाम मुन्साद का है जो कि एक शार्प शूटर बताया जा रहा है। ये तीनों ही मेरठ के बताए जा रहे हैं। चौथा नाम-सुनील का है, जो कि अटरिया जालौन का बताया जा रहा है। जिसपर नकली नोट का मामला था।

डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट
जेल से कैदियों के फरार हो जाने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। सूचना मिलने पर जेल पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि पूरी जांच की जा रही है। शासन को रिपोर्ट भेजी गयी है। कैदियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं। फरार कैदियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications