पूर्व IPS असीम अरुण ने ली बीजेपी की सदस्यता, बोले- योगी सरकार में पुलिस अधिकारियों के लिए रहा स्वतंत्र माहौल

पूर्व IPS असीम अरुण ने ली बीजेपी की सदस्यता, बोले- योगी सरकार में पुलिस अधिकारियों के लिए रहा स्वतंत्र माहौल

लखनऊ, 16 जनवरी: कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने स्वैच्छित सेवानिवृत्ति (वीआरएस) मांगा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। वीआरएस मंजूर होने के बाद आज (16 जनवरी) उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली। असीम अरुण को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।

Recommended Video

      UP Election 2022: तेज तर्रार पूर्व IPS Asim Arun BJP में शामिल, जानिए क्या बोले ? | वनइंडिया हिंदी
      Former IPS officer Asim Arun joins BJP

      पूर्व आईपीएस असीम अरुण के पार्टी में शामिल होने पर स्वतंत्र देव सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा, एक ईमानदार छवि, दलित, वंचित, शोषितों का शोषण न हो इसके लिए संघर्ष करने वाले पूर्व डीजीपी के पुत्र आईपीएस असीम अरुण लोकहित के लिए कार्य करते रहे हैं। अब ईमानदार अधिकारी के पार्टी में आने से पार्टी का कद बढ़ेगा और दलित समाज में एक संदेश जाएगा। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि आशा है कि वह अपनी नई पारी में भी लोकहित और युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।

      बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व आईपीएस असीम अरुण ने कहा कि मैं पूरा प्रयास करूंगा कि परिकल्पना के अनुसार मुझे जो अवसर दिया गया है मैं उसके अनुरूप कार्य करूं। मैं आपको बता सकता हूं कि पुलिस अधिकारियों के लिए BJP की सरकार के दौरान सबसे ज़्यादा स्वतंत्र माहौल रहा, किसी अधिकारी के पास कभी सिफारिश नहीं आई। कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से आपको बता सकता हूं कि पिछले पांच सालों में पुलिस के लिए बिना किसी दबाव के काम करने का इससे बेहतर अवसर कभी नहीं रहा।

      असीम अरुण ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने प्रदेश भर में कानून का एक बेहतर माहौल तैयार किया और पुलिस अधिकारियों को या सभी को पूरी ईमानदारी से काम करने की प्ररेणा दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं कि आज मुझे भाजपा में काम करने का मौका मिल रहा है। मेरी पूरी कोशिश भी रहेगी कि मैं यहां भी अपना बेहतर करने का प्रयास करूं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+