बसपा के पूर्व विधायक और NRHM घोटाले के आरोपी रामप्रसाद का निधन
एनआरएचएम घोटाले में आरोपी और बसपा के पूर्व विधायक रामप्रसाद जायसवाल का निधन, एनआरएचएम घोटाले में जमानत पर थे बाहर
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक और एनआरएचएम घोटाले के आरोपी राम प्रसाद जायसवाल का निधन हो गया है। राम प्रसाद बसपा सरकार के दौरान चर्चित एनएचआरएम घोटाले के आरोपियों में से एक थे। जायसवाल का निधन लखनऊ में हुआ, फिलहाल वह एनआरएचएम घोटाले में जमानत पर जेल से बाहर थे। राम प्रसाद के अलावा इस घोटाले में बाबू सिंह कुशवाहा अहम आरोपी थे।

इस बार के चुनाव में बसपा ने राम प्रसाद के बेटे मुरली मनोहर जायसवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। राम प्रसाद की पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब थी जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें हृदय संबंधी दिक्कत थी, जिसके चलते उनका ऑपरेशन होना था। लेकिन अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और तमाम कोशिशों के बाद भी जायसवाल को डॉक्टर बचाने में नाकाम रहे।
आपको बता दें कि इस बार के चुनाव में राम प्रसाद जायसवाल के बेटे मुरली मनोहर जायसवाल देवरिया के बरहज सीट से बसपा उम्मीदवार हैं। राम प्रसाद के पिता गोरख प्रसाद देवरिया से सांसद भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications