Flight News: उड़ान के बीच शौचालय से आई अलार्म की आवाज, यात्री की हरकत से खुला राज, जानें पूरा मामला

Flight News: लखनऊ एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक अनोखा मामला सामने आया। इंडिगो की दम्माम-लखनऊ फ्लाइट में अचानक अलार्म बज उठा। यात्रियों को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या। कुछ देर के लिए सभी की सांसें थम गईं।

बताया जा रहा है कि एक विमान यात्री फ्लाइट के शौचालय में गया हुआ था। शौचालय में यात्री ने ऐसी हरकत कर दी जिसके चलते धुआ फैल गया और शौचालय में धुआं फैलते ही अलार्म सक्रिय हुआ। अलार्म बजते ही फ्लाइट में मौजूद लोग हैरान रह गए।

flight news indigo plane toilet

उसके बाद फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू तत्काल शौचालय की तरफ भागते हुए पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उनको पूरे मामले की जानकारी हुई उसके बाद लोगों ने यात्री को फटकार लगाई गई। लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतारने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है की सुरक्षा कर्मियों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतरने के बाद यात्री को पकड़ लिया था बाद में सरोजिनी नगर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के चलते उसका चालान करते हुए आवश्यक कार्रवाई करके उसे छोड़ दिया।

यात्रियों में फैली दहशत, क्रू ने दी जानकारी

बताया जा रहा है कि बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-98 दम्माम एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर लखनऊ एयरपोर्ट आ रही थी। फ्लाइट में मोहम्मद नासिर नामक यात्री भी सवार हुआ था। सवार यात्री रकाबगंज का निवासी बताया गया।

बताया जा रहा है की फ्लाइट जब उड़ान भर के लखनऊ के लिए निकल चुकी थी इसी दौरान यात्री फ्लाइट के शौचालय में गया और शौचालय में जाने के बाद वह सिगरेट पीने लगा। सिगरेट का धुआं निकलने के बाद अलार्म सिस्टम सक्रिय हुआ और फ्लाइट में हड़कंप मच गई।

फ्लाइट में अलार्म बजने के बाद उसमें बैठे यात्री अचानक डर गए। हालांकि केबिन क्रू को इस बात का अंदाजा हो गया की फ्लाइट के शौचालय में ही कुछ हुआ है। उसके बाद केबिन क्रू के सदस्य तत्काल वहां पहुंचे तो पूरा मामला स्पष्ट हुआ।

अलाउंस कर यात्रियों को कराया गया शांत

बताया जा रहा है की घटना के बाद फ्लाइट में सवारी यात्री काफी डर गए थे। हालांकि मामले की जानकारी होने के बाद केबिन क्रू द्वारा अलाउंस करते हुए यात्रियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई और यह भी बताया गया की फ्लाइट सुरक्षित है, उसके बाद लोग राहत की सांस लिए।

बाद में बुधवार सुबह 6:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतारने के बाद उक्त यात्री को एयरलाइंस कर्मचारियों ने सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा लिखा पढ़ी करके उसे यात्री को पुलिस को सौंप दिया गया। यात्री के खिलाफ सरोजिनी नगर पुलिस और आवश्यक कार्रवाई की गई।

यह भी बता दें कि किसी फ्लाइट में पहली बार ऐसी घटना नहीं हुई है। इसके पहले भी पिछले महीने लखनऊ से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2492 में भी सवार एक यात्री फ्लाइट की शौचालय में धूम्रपान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+