BHU: 5 वीडियो में देखिए, कितनी खौफनाक थी वो रात और पुलिसिया कहर
वाराणसी। शनिवार की रात बीएचयू के लिए कयामत की रात थी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के दिन सुबह से ही छात्राओं ने कैंपस में सुरक्षा की मांग और छेड़खानी की समस्या को लेकर मेन गेट पर धरना-प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। पीएम को अपना रास्ता बदलना पड़ा। उस दिन तो सब ठीक रहा और छात्राओं को मनाने की बीएचयू प्रशासन की कोशिश चलती रही लेकिन शनिवार की रात जो हुआ, उसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी।
बीएचयू मेन गेट पर फोर्स ने किया लाठीचार्ज
छात्राएं वीसी से धरना स्थल पर आकर मिलने की मांग पर अड़ी थीं तो दूसरी तरफ वीसी प्रोफेसर जीसी त्रिपाठी भी उनसे न मिलने पर अड़े रहे। शनिवार की रात में मामला तब बिगड़ा जब वीसी जीसी त्रिपाठी के आवास का छात्र-छात्राओं ने घेराव शुरू किया। वहां बीएचयू सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया और वीसी ने पुलिस प्रशासन को इसकी खबर थी। तुरंत दस थानों की फोर्स, पीएसी, डीएम, आईजी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिसिया तांडव, लाठीचार्ज, पत्थरबाजी, हवाई फायरिंग व आगजनी शुरू हो गई। बीएचयू मेन गेट पर धरना दे रही छात्राओं पर फोर्स ने बोला हमला, वीडियो में देखिए।
गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर पुलिस ने मारा
उधर वीसी लॉज पर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के बाद पीएसी और पुलिस फोर्स ने छात्राओं को दौड़ा लिया। छात्राएं त्रिवेणी हॉस्टल की तरफ भागीं। वहां पुरुष पीएसी ने दरवाजा धकेलकर खोला और छात्राओं को पीटा। छात्राओं को ऐसी उम्मीद नहीं थी। वो बोल रहीं थी, वे अंदर नहीं आएंगे लेकिन पुलिस आई और उनको पीटने लगी। बचाव के चक्कर में हॉस्टल वार्डन घायल हो गईं। देखिए वीडियो।
पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा
पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में छात्र हॉस्टलों से बाहर निकल आए और फोर्स के साथ उनकी झड़प शुरू हो गई। पीएसी के जवानों, बीएचयू सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। पुलिस और छात्रों के बीच पत्थरबाजी हुई। घटना कवर कर रहे पत्रकारों को भी पुलिस ने मारा। देखिए वीडियो।
बीएचयू में आगजनी, बाइकें जलाई गई
छात्र भी उग्र हो गए और बीएचयू में कई बाइकें फूंक दी गई। बीएचयू मेन गेट पर आगजनी की घटना हुई। हवाई फायरिंग होती रही। पेट्रोल बम फेंके जाने की भी बात सामने आई। देखिए वीडियो।
घायल छात्राओं ने बताई पुलिस की बर्बरता
इस हमले में घायल छात्रों ने बताया कि पुलिस ने उनको गिराकर मारा। उनको पैरों तले कुचला गया। बीएचयू में सबसे शर्मनाक मामला यही रहा कि पुलिस ने छात्राओं को हॉस्टल में घुसकर बर्बरतापूर्वक मारा और इससे कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया। देखिए वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications