मथुरा: शादी में जश्न के दौरान दनादन चली गोलियां 5 लोगों को जा लगी

मथुरा। यूपी में मथुरा के थाना कोतवाली इलाके में एक शादी समारोह में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अछनेरा से आई एक बारात में हर्ष फायरिंग हो गई। हर्ष फायरिंग में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

दुल्हन की तरह सजा गेस्ट हाउस और सड़क पर पड़ा खून और पुलिस की मौजूदगी इस बात का गवाह है कि यहां सब कुछ ठीक नहीं हुआ। पूरा मामला दरअसल यह है कि यहां एक शादी का माहौल था। बारात अछनेरा से आई थी और सभी बाराती नाचने-गाने में मस्त थे कि तभी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से माहौल को खामोश कर दिया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता कि मौके पर भगदड़ मच गई और शादी की खुशियां सन्नाटे में तब्दील हो गई।

5 घायल, दो की हालत गंभीर

5 घायल, दो की हालत गंभीर

बारात चढ़ाते समय हुई हर्ष फायरिंग में 5 लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। इस हर्ष फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी जिसमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है। हर्ष फायरिंग में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की गवाह बनी एक गाड़ी, इस पर एक-दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक गोलियों के निशान है।

पिता के साथ 3 लोगों को हिरासत में लिया

पिता के साथ 3 लोगों को हिरासत में लिया

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हर्ष फायरिंग की बात पर पुलिस लीपापोती कर रही है और मामले को दो पक्षों में झगड़े का रूप देने का प्रयास कर रही है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह एक हर्ष फायरिंग का मामला है। फिलहाल पुलिस ने हर्ष फायरिंग से इनकार भी नहीं किया है और जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं मौके से दूल्हे के पिता के साथ 3 लोगों को हिरासत कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+