कन्नौज: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक हादसे में बाइक सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पाचों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर तिर्वा स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। मरने वालों में दो युवक, एक महिला और दो बच्चे शामिल है।

सोनू की ससुराल कन्नौज के तिर्वा कोतवाली के बलनपुर गांव में है। उसकी पत्नी शिल्पी बुधवार को अपनी 1 साल की बेटी का अन्नप्रासन कराने तिर्वा स्थित अन्नपूर्णा देवी के मंदिर दर्शन को लेकर जाना था। शिल्पी को मन्दिर ले जाने के लिए उसका पिता सर्वेश बाइक पर शिल्पी, 2 बच्चे और मामा सहित 5 लोग थे। गांव से थोड़ी दूर ही सभी चले थे की सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया।
बाइक ट्रक में फंस गयी और काफी दूर तक घिसटती हुई निकल गयी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रक कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications