यूपी: महिलाओं को आगे करके इस तरह से बीजेपी जीतेगी लोकसभा चुनाव
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरु कर दी है। यूपी के सुल्तानपुर में बीजेपी के नेशनल लीडर वरुण गांधी मौजूदा समय में जिले से सांसद हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जिले के सभी 2127 बूथों पर बीजेपी महिला मोर्चे की ओर से पांच कार्यकर्ताओं की तैनाती इस बात की सुगबुगाहट बयां कर रही है। बीजेपी के प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि मण्डल स्तर पर 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

उन्होंंने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता तिवारी की अध्यक्षता में बैठक करके रणनीति तैयार की गई है। इस क्रम में काशी क्षेत्र की अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। अनीता त्रिपठी ने कहा कि मिशन 2019 में आधी आबादी को पार्टी से जोड़ने में महिला मोर्चा की बहनों को अपना योगदान निभाना होगा।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना, आयुष्मान भारत, शौचालय, सुकन्या समृद्धि , प्रधानमंत्री बीमा व उज्ज्वला योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी महिला कार्यकर्ताओं को निभानी होगी। जिलाध्यक्ष बबिता तिवारी ने कहा कि कार्यक्रमों को हम धरातल पर लागू करेंगे।
वहीं काशी क्षेत्र महामंत्री अनीता सिद्धार्थ व पार्टी जिलाध्यक्ष जगजती सिंह छंगू बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। बैठक में उपमा शर्मा, सुमन सिंह, कमला सिंह, प्रीति प्रकाश सिंह, रेनू सिंह, नंदिनी सिंह, मधु अग्रहरि, उषा शुक्ला, मीना पाण्डेय, पूजा जायसवाल, आशा मिश्र, सरला द्विवेदी, मंजू सागर कसौंधन आदि रहीं।
ये भी पढ़ें- यूपी: पीएम मोदी का पुतला फूंकने से पहले गिफ्ट किया श्रृंगार का सामान












Click it and Unblock the Notifications