यूपी: पीएम मोदी का पुतला फूंकने से पहले गिफ्ट किया श्रृंगार का सामान
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल ने विरोध में प्रदर्शन किया। मंगलवार को किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर बजरंग दल ने डीएम कार्यालय के बाहर पुतला जलाकर जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है। महिलाओं ने पीएम मोदी को श्रंगार का सामान भेंट किया। महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी को देश चलाना नहीं आ रहा है वह देश छोड़कर चूड़ियां पहन लें।

वहीं बजरंगदल जिलाअध्यक्ष संजय जाट ने कहा कि पीएम मोदी देश को नही संभाल पा रहे हैं। हर जगह बेरोजगारी, गरीबी , किसानों पर लाठीचार्ज हो रहा है। पीएम मोदी ने देश की जनता के साथ धोखा किया है, वह देश छोड़कर चले जाएं। हिंदुत्व की बात करने वाले मोदी अब मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ते हैं।

बीते सोमवार को यहां बजरंग दल ने प्रधानमंत्री मोदी और योगी सरकार पर हमला बोला था। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को राम मंदिर निर्माण याद दिलवाने के लिए बड़ा हवन किया था। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजमंदिर पर ग्यारह कुंडीय हवन किया था जिसमें बजरंग दल के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि जो लोग राम को नहीं जानते, जो लोग गौ माता को नहीं पहचानते वो लोग लापता हो गए हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव इन लोगों को याद है मगर राम मंदिर का निर्माण इन्हें याद नहीं है।

पाराशर ने ये भी कहा था कि इन लोगों को मस्जिद जाना याद है लेकिन अयोध्या जाना भूल गए हैं। मोदी जी कहीं दूसरे समुदाय के तो नहीं बन गए हैं? हिंदुओं पर प्रधानमंत्री कोई बात ही नहीं करते हैं। उनके पास अयोध्या जाने के लिए समय नहीं है इसलिए अब 2019 में इनको सबक सिखाया जाएगा। पाराशर ने कहा कि जैसे मुलायम मुल्ला बने थे वैसे ही मोदी मुल्ला बन गए हैं। अब इसका मुंह तोड़ जवाब 2019 में दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- यूपी: एक लड़की की ख्वाहिश पूरी करने के लिए दूसरी लड़कियों को लूटता था ये गिरोह












Click it and Unblock the Notifications