यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ का पहला ट्वीट, बताया विकास और रोजगार का संकल्प
यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @CMOfficeUP से किए गए ट्वीट में नए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश की जनता की आशाओं को विकास की वास्तविकताओं में बदलने के लिए संकल्पित है।
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और कार्यभार संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ का पहला ट्वीट सामने आया है। मुख्यमंत्री ऑफिस की ओर से किए गए ट्वीट में न सिर्फ विकास का वादा किया बल्कि युवाओं को रोजगार देने का भी संकल्प जाहिर किया।

'विकास के लिए संकल्पित है सरकार'
यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @CMOfficeUP से किए गए ट्वीट में नए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश की जनता की आशाओं को विकास की वास्तविकताओं में बदलने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बदलाव लाने की भी बात कही। READ ALSO: PM मोदी के पास आया एक फोन और बदल गया यूपी के CM का चेहरा
रोजगार लाने का भी वादा
प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सबसे बड़ी समस्या है। रोजगार के नए अवसर लाने की बात भी योगी आदित्यनाथ ने कही है। ट्वीट में कहा गया है, 'युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने हेतु दृढ़ संकल्पित उत्तर प्रदेश सरकार।' READ ALSO: CM चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने जारी किया पहला आदेश
योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के स्मृति उपवन में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications