ट्रक में एक तरफ लग रही थी आग, मुफ्त के अंडे लूटने में जुटे थे लोग

इलाहाबाद। एक तरफ ट्रक में आग लगी हुई थी, वहीं दूसरी तरफ लोग मुफ्त के अंडे लूटने में जुटे हुए थे। जी हां ये पूरा वाक्य इलाहाबाद के नवाबगंज इलाके का है। शुक्रवार की सुबह अंडो से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलट गया। लगभग 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद ट्रक में आग लग गई। ग्रामीण जब मदद के लिए पहुंचे तो मदद की बजाय मुफ्त के अंडे लूटने में जुट गए। थोड़ी देर में आसपास के घरों से बच्चे और बूढ़े-जवान हर कोई मुफ्त के अंडे बटोरने के लिए जुट गया। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बोरी, झोला, पन्नी और बाल्टी में अंडे भर कर अपने घर ले जा रहे थे।

fire was going on in the truck, people looting eggs in Allahabad

बता दें कि ट्रक में भयनकर आग लगी हुई थी और ट्रक में विस्फोट होने की संभावना बनी हुई थी, लेकिन इन सब से बेफिक्र होकर लोग मुफ्त के अंडे पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हुए नजर आये। बता दें कि हादसा बनारस-कानपुर हाईवे पर इलाहाबाद के नवाबगंज इलाके में हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले जो जितने भी अंडे बटोर सका वह बटोरता रहा। आश्चर्य की बात यह रही कि ट्रक में लगी आग बुझाने व घायल चालक व कंडक्टर को मदद देने के बजाय लोग अंडा लूटने में ही व्यस्त दिखाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+