पेट्रोल पंप पर भड़की आग, जान बचा भागे लोग, देखिए वीडियो
पेट्रोल पंप पर लगी आग इतनी भीषण थी, आसपास के सभी लोग जान बचाने के लिए दूर भागे। इसकी चपेट में आने से दो बाइकें खाक हो गईं।
गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले जमानिया कोतवाली के भैदपुर गांव के एस्सार पेट्रोल पंप पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब तकनीकी खराबी के कारण पहले पंप के पैनल में आग लगी और इस आग ने तेल लेने आये दो मोटरसाइकिलों को अपने चपेट में ले लिया।

पेट्रोल पंप के आग इतनी भीषण थी कि यहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ आये ग्रहक और आसपास के लोग वहां से भाग खड़े हुए। यहां तक कि जिन दोनों शख्स की बाइक में आग लगी थी वो जैसे-तैसे अपनी जान बचा कर वहां से निकल पाए।
इस आग के बारे में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों में स्थानीय फायर ब्रिगेड को सूचना दी और देर से आने पर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और जवानो के ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आप भी देखिए यह वीडियो-
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications