Noida Film City : इस तारीख को होगा नोएडा फिल्म सिटी का शिलान्यास, बोनी कपूर ने बताई ये खास बातें
Noida Film City Latest News Hindi Uttar Pradesh: फिल्म निर्माता बोनी कपूर सोमवार को नोएडा पहुंचे। उन्होंने यमुना क्षेत्र के सेक्टर 21में बन रही फिल्म सिटी को लेकर प्राधिकरण की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान फिल्म सिटी को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई।
वेब्यू और भूटानी ग्रुप मिलकर नोएडा फिल्म सिटी बना रहे हैं। बोनी कपूर ने बताया कि जून के आखिरी में नोएडा फिल्म सिटी का शिलान्यास होगा।यह देश ही नही दुनिया की सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्म सिटी बनेगी। यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है । फिल्म सिटी का शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं ।

बोनी कपूर ने बताया कि इस फिल्म सिटी के 21 एकड़ में एक इंस्टीट्यूट बनेगा। इसने प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा।
पहले चरण में फिल्म स्टूडियो के 14 साउंड स्टेज बनेंगे। इस फिल्म सिटी में बहुत सारे स्टूडियो और अलग-अलग फ्लोर होंगे। अलग-अलग साइज के स्टूडियो होंगे। कुछ टीवी शो के लिए, कुछ फिल्मों के लिए। कुछ जगह पर परमानेंट सेट होंगे। साथ ही, खुला मैदान भी होगा जहां आउटडोर शूटिंग हो सके।
उन्होंने कहा कि मै देश की सभी फिल्म सिटी को अच्छे से देख रहा हूं। सभी फ़िल सिटी की अच्छाई बुराई जान रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications