VIDEO: बनारस में ये बरसाती दंगल, म्हारे शराबी किसी से कम हैं क्या!

बनारस की सड़क पर ये दंगल करीब 20 मिनट तक चलता रहा और तमाम उठापटक दांव के बाद आखिरकार बाद में दोनों वहां से निकल लिए।

वाराणसी। वैसे तो काशी के अखाड़े और कुश्ती पूरे विश्व में मशहूर हैं लेकिन इन दिनों फेसबुक से लेकर वाट्सएप और तमाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। जब काशी की हृदयस्थली कहे जाने वाले गोदौलिया से नई सड़क के बीच पड़ने वाले दशाश्वमेघ थाने के चंद कदम दूरी पर ही दो लोगों के बीच सड़क पर फाइटिंग शुरू हो गई। धीरे-धीरे ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बरसात के बीच में ही दोनों शख्स ने अखाड़े को छोड़िए सड़क पर ही दंगल लड़ना शुरू कर दिया।

VIDEO: बनारस में ये बरसाती दंगल, म्हारे शराबी किसी से कम हैं क्या!

बातों-बातों में शुरू हो गया दंगल

यही नहीं इन दोनों ने ये भी नहीं देखा की जहां ये लड़ रहे हैं वहा की सड़कों की हालत कैसी है। कीचड़ में ही इनके दंगल को देख आने-जाने वाले राहगीरों का मजमा लगना शुरू हो गया और लोग इस बरसाती दंगल का आनंद उठाने लगे। बनारस की सड़क पर ये दंगल करीब 20 मिनट तक चलता रहा और तमाम उठापटक दांव के बाद आखिरकार बाद में दोनों वहां से निकल लिए।

दरसअल थाने से कुछ दूर एक होटल में काम करने वाले ये दोनों शख्स अरविंद और महेंद्र लड़ते-लड़ते बीच सड़क पर आए और मारपीट करते रहे। ये वीडि‍यो लोग सोशल मीडि‍या पर भी वायरल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों दांव-पेंच में इतना मशगूल थे कि उनको ये तक ध्यान नहीं था कि वो सड़क पर लड़ रहे हैं। ये दोनों शख्स एक ही होटल में काम करते हैं और दोनों दोस्त हैं। मौसम का आनंद लेने के लिए इन्होंने दोपहर में ही शराब पीना शुरू कर दिया था। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर ठेके पर ही विवाद हो गया। बातों-बातों में बात इतनी बढ़ गई कि नौबत मारपीट पर आ गई। फिर क्या दोनों ठेके पर ही लड़ने लगे और लड़ते-लड़ते बीच सड़क पर आ गए।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+