महिला सिपाही कर रही थी अय्याशी, प्रेमी की बीवी ने बुलाई पुलिस

मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण पुलिस मीडिया को कुछ भी बताने से कतरा रही है। पुलिस पूरी तरह से मामले को दबाने मे जुटी है।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में महिला कॉन्स्टेबल और उसके प्रेमी को रंगरेलियां मनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेमी महिला कॉन्स्टेबल के घर पहुंचा था तभी प्रेमी की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जिसके बाद मौके से दोनों को पकड़कर थाने लाया गया। मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण पुलिस मीडिया को कुछ भी बताने से कतरा रही है। पुलिस पूरी तरह से मामले को दबाने मे जुटी है।

महिला सिपाही कर रही थी अय्याशी,प्रेमी की बीवी ने बुलाई पुलिस

दरअसल मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड का है। यहां का रहने वाला करन नाम का शख्स एंबुलेंस ड्राइवर है जो जिला अस्पताल मे एंबुलेंस चलाता है। ड्राइवर की पत्नी के मुताबिक, उसके पति का प्रेम प्रसंग पिछले काफी समय से महिला कॉन्स्टेबल से चल रहा था जिसको लेकर उसके पति से विवाद होता रहता था।

महिला सिपाही कर रही थी अय्याशी,प्रेमी की बीवी ने बुलाई पुलिस

पत्नी के मुताबिक उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी, उसका एक बच्चा भी है। पत्नी का कहना है कि उसके पति ने कहा कि वह किसी काम से बाहर जा रहा है। उसने कोई विरोध नहीं किया और पति को जाने दिया लेकिन उसे शक था कि उसका पति कहीं बाहर नहीं जा रहा है इसलिए आज उसने नया सिम खरीदा और अपने पति को फोन किया और उससे पूछा कि तुम कहां हो जिस पर पति ने कहा कि हम शाहजहांपुर में हैं। इसके बाद उसका शक यकीन में बदल गया।

महिला सिपाही कर रही थी अय्याशी,प्रेमी की बीवी ने बुलाई पुलिस

वह महिला कॉन्स्टेबल के घर जा धमकी और घर के बाहर से अपने पति को फोन किया लेकिन तब वह ये कह रहा था कि वह बाहर है। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति को महिला कॉन्स्टेबल के घर से गिरफ्तार किया। उस वक्त महिला कॉन्स्टेबल भी घर पर ही मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल और उसके प्रेमी ड्राइवर को पकड़कर थाने ले आई।

महिला सिपाही कर रही थी अय्याशी,प्रेमी की बीवी ने बुलाई पुलिस

मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले को दबाने मे जुटी हुई है। इस मामले पर पुलिस मीडिया को कुछ भी बताने से बच रही है। हलांकि एसएसआई ने सिर्फ इतना बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा। आगे कुछ और बताने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+