यूपी के इस गांव में नरबली का खौफ, एक के बाद एक सामने आईं कईं हत्याएं, बच्चों के शरीर में मिले छेद

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ के एक गांव में लोग भय के साए में जी रहे हैं। ग्रामीणों में इस खौफ के पीछे नरबली चढ़ाए जाने की आशंका है। यहां एक के बाद एक कई बच्चों की हत्या हुई है, जिनमें सभी के शव पर छेद पाए गए। ये शव खानपुर गांव के एक तालाब के पास से बरामद हो रहे हैं। जिन परिवारों के बच्चे लापता हुए थे, वह गमजदा और अत्यंत भयभीत हैं।

Uttar Pradesh, child-bodies, Narbali, UP police, Uttar Pradesh, crime, Narbali in uttar pradesh, Mau, मऊ, उत्तर प्रदेश, खानपुर गावं, बलि, निर्मम हत्या, नरबलि की आशंका, नरबलि का खौफ, mau district, Fear of killer, murder, child murder

जानवरों नहीं, इंसानों की दी जा रही बलि?
ताजा घटना 14 नवंबर को सामने आई। खानपुर गांव में 12 वर्षीय गोलू विश्वकर्मा घर के बाहर खेल रहा था। तभी कुछ लोग आकर उसे बहलाकर फुसलाकर ले गए। उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर तालाब में फेंक दिया। गोलू के परिजन खोजबीन में जुटे थे। निशानदेही पर दूसरे दिन उन्हें गोलू का शव उसी तालाब से बरामद हुआ। गोलू के पिता ने नरबली की आशंका जताई।

Uttar Pradesh, child-bodies, Narbali, UP police, Uttar Pradesh, crime, Narbali in uttar pradesh, Mau, मऊ, उत्तर प्रदेश, खानपुर गावं, बलि, निर्मम हत्या, नरबलि की आशंका, नरबलि का खौफ, mau district, Fear of killer, murder, child murder

बताया जा रहा है कि 10 से 12 वर्ष के चार बच्चों की अब तक हत्या हो चुकी है। शव के मिलने के बाद सिर से लेकर पैर तक नुकीली हथियार से छेद-छेद कर बच्चों की निर्मम हत्या की गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की लापरवाही की शिकायत की। मगर, अभी तक पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा है।

एक मृतक बच्चे के पिता मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि हमारा बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। वह अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं नहीं मिला। अगले दिन बच्चे की लाश एक पोखरे से मिली। शव को देखा तो शरीर के पूरे हिस्से में छेद नजर आए। संभवत: नुकीले हथियार से तडपाकर मारा गया था। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट बी प्रसाद ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+