गोहत्या के खिलाफ इराक से जारी हुआ फतवा

गोहत्या के खिलाफ इराक से जारी हुआ फतवा, समाज में शांति का माहौल होना चाहिए और गो हत्या नहीं करनी चाहिए।

लखनऊ। जिस तरह से देशभर में बीफ बैन को लेकर विवाद चल रहा है और यूपी में अवैध बूचड़खानों पर योगी सरकार ने पाबंदी लगाई है उसके बाद यह मामला सियासी मुद्दा बन गया है। इसी बीच इस मुद्दे पर इराक से नया फतवा आया है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हमने गोहत्या के मामले पर इऱाक से अपने शीर्ष धर्मगुरु से फतवा मांगा था और उन्होंने गोहत्या के खिलाफ अपना फतवा दिया है।

maulana yasoob

समाज में तनाव से बचना चाहिए

मौलाना यासूब ने कहा कि हमने गोहत्या के मामले में अपने शीर्ष धर्मगुरु अयोतुल्लाह शेख बशीर नजाफी से फतवा मांगा था, उन्होंने इस मामले में अपना फतवा जारी करते हुए कहा कि हमें गो हत्या नहीं करनी चाहिए और ना ही बीफ खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी जानवर को काटने से समाज में तनाव पैदा होता है या किसी की धार्मिक भावना आहत होती है तो हमें उस जानवर को नहीं काटना चाहिए।

मौलाना यासूब ने कहा कि समाज में किसी भी तरह का तनाव नहीं होना चाहिए, इसी को मद्देनजर हमने इराक के मौलाना से फतवा जारी करने को कहा था, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि समाज में सबकी धार्मिक भावना का सम्मान करना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले मौलाना यासूब ने तीन तलाक के खिलाफ अपनी राय दी थी और तीन तलाक का समर्थन करने वालों की आलोचना की थी।

इसे भी पढ़ें- सर्वे: कितने फीसदी हिन्दू और मुसलमानों के बेस्ट फ्रेंड हैं दूसरे धर्म के लोग

तीन तलाक के भी खिलाफ बोल चुके हैं मौलाना यासूब

तीन तलाक के मुद्दे पर मौलाना यासूब ने कहा था कि लोगों ने धर्म को मजाक बनाकर रख दिया है, उन्होंने कहा कि एक तरफ तो लोग कहते हैं कि इस्लाम में महिलाओं को शीर्ष स्थान प्रदान किया गया है, वहीं दूसरी तरफ यह लोग तीन तलाक जैसी प्रथा को मानते हैं और इसका समर्थन करते हैं। उन्होंने तीन तलाक की खिलाफत करते हुए इसे खत्म करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+